कश्मीर को नए साल पर रेलवे ने दी सौगात, बडगाम–बनिहाल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जान लीजिए डिटेल
Updated on
19-01-2024 02:01 PM
नई दिल्ली: कश्मीर के रेलयात्रियों के लिए गुड न्यूज है। रेलवे ने रेलयात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने बडगाम–बनिहाल के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 19 जनवरी से 31 मार्च तक कुल 184 फेरे लगाएगी। यह स्पेशल ट्रेन बडगाम से सुबह 09.10 बजे प्रस्थान कर यात्रा के उसी दिन 11.05 बजे बनिहाल पहुंचेगी। वापसी दिशा में बनिहाल-बडगाम स्पेशल रेलगाड़ी शाम 04.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन शाम 06.35 बजे बडगाम पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में श्रीनगर, अवन्तीपुरा, अनंतनाग तथा काजीगुंड स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। रेलवे ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
रेलवे के मुताबिक 04688 बडगाम–बनिहाल स्पेशल ट्रेन 19.01.2024. से 31.03.2024 तक बडगाम से सुबह 09.10 बजे खुलेगी और उसी दिन 11.05 बजे बनिहाल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04687 बनिहाल-बडगाम स्पेशल ट्रेन 19.01.2024. से 31.03.2024 तक बनिहाल से शाम 04.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन शाम 06.35 बजे बडगाम पहुंचेगी। इस बीच उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेलवे लाइन का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया था कि यूएसबीआरएल का काम जनवरी, 2024 तक पूरा हो जाएगा। इसके पूरा होते ही जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जा सकती है।
क्या होगा फायदा
इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन के चलने से सफर का आधा हो जाएगा। जम्मू से श्रीनगर के 248 किमी की दूरी नेशनल हाइवे से सात घंटे में पूरी होती है। वहीं जब इस रुट पर वंदे भारत दौड़ने लगेगी तो इस दूरी तो तय करने में मात्रा 3.5 घंटे लगेंगे। रेलवे लाइन से जुड़ जाने पर जम्मू से श्रीनगर तक सफर सात घंटे के बजाय 3.5 घंटे में पूरा हो जाएगा। जम्मू कश्मीर में बन रहा USBRL 272 किमी लंबा रेलवे ट्रैक है। यह जम्मू और श्रीनगर को जोड़ने का काम करेगी। घाटी के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का बेसब्री से इंतजार है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…