Select Date:

यूपी-बिहार के लोगों को रेलवे ने दिया तीन फेस्टिवल गाड़ियों का गिफ्ट, यहां देखिए पूरा टाइमटेबल

Updated on 04-11-2023 03:42 PM
नई दिल्ली: छठ और दिवाली के मौके पर भीड़भाड़ के मद्देनजर रेलवे कई फेस्टिव स्पेशल गाड़ियां चला रहा है। इसी सिलसिले में रेलवे ने यूपी-बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए तीन फेस्टिव स्पेशल गाड़ियां चलाने का फैसला लिया है। इनमें से दो गाड़ियां यूपी के लिए और एक गाड़ी बिहार के लिए चलाई जा रही हैं। नई दिल्ली-पटना रिजर्व सुपरफास्ट कुल 12 चक्कर लगाएगी। इसी तरह प्रयागराज और कानपुर के लिए भी फेस्टिव स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही हैं। लाल कुआं-कानपुर अनवरगंज फेस्टिव स्पेशल सात नवंबर से 31 दिसंबर तक चलेगी। यहां हम आपको डिटेल से इन गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं...

नई दिल्ली–पटना आरक्षित सुपरफास्ट
रेलवे के मुताबिक नई दिल्ली से गाड़ी सं 02246 दिनांक 10 नवंबर, 11 नवंबर, 14 नंवबर, 15 नवंबर, 16 नवंबर और 17 नवंबर को चलेगी। यानी यह कुल छह फेरे लगाएगी। इसी तरह पटना से गाड़ी सं 02245 दिनांक 11 नवंबर, 12 नवंबर, 15 नवंबर, 16 नवंबर और 18. नवंबर को खुलेगी। यह गाड़ी भी कुल छह फेरे लगाएगी। इसमें 20 डिब्बे एसी तृतीय इकॉनमी क्लास के और दो डिब्बे एसएलआर होंगे। यानी इसमें कुल 22 डिब्बे होंगे। रास्ते में यह कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में रुकेगी।

प्रयागराज–आनंद विहार सुपरफास्ट

प्रयागराज से गाड़ी संख्या 04145 दिनांक नौ नवंबर, 14 नवंबर, 17 नवंबर, 21 नवंबर और 23 नवंबर को चलेगी। इस तरह यह गाड़ी कुल पांच फेरे लगाएगी। आनंद विहार टर्मिनल से गाड़ी संख्या 04146 दिनांक 10 नंवबर, 15 नंवबर, 18 नंवबर, 22 नंवबर और 24 नवंबर को चलेगी। इस गाड़ी में दो एसएलआर कोच, तीन जनरल कोच, चार स्लीपर कोच, 10 एसी थ्री इकनॉमिक कोच और दो एसी थर्ड कोच समेत कुल 21 डिब्बे होंगे। यह रास्ते में फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टुंडला और अलीगढ़ में रुकेगी।

लाल कुआं-कानपुर अनवरगंज फेस्टिव स्पेशल

लाल कुआं से गाड़ी संख्या 05306 सात नवंबर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। इस दौरान यह कुल 31 फेरे लगाएगी। कानपुर अनवरगंज से ट्रेन नंबर 05305 आठ नवंबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी। इस दौरान यह कुल 31 फेरे लगाएगी। इसमें कुल 18 डिब्बे होंगे जिनमें दो एसएलआर, आज जनरल, छह स्लीपर और दो एसी थर्ड होंगे। यह रास्ते में किच्छा, भिवानी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली, बदायूं, सोरों शूकर, कासगंज, कैमगंज,

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.