Select Date:

रेलवे ने बदले कई नियम, ट्रेन में सीनियर सिटीजन से लेकर प्रेग्नेंट महिलाओं तक को मिलेंगी अब ये सुविधाएं

Updated on 09-12-2025 01:33 PM
नई दिल्ली: रेलवे ने ट्रेन में सफर से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया है। अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो आपको नए नियमों के बारे में पता होना चाहिए। दरअसल, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए कई खास कदम उठाए हैं। अब खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों, 45 साल से ऊपर की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, दृष्टिबाधित यात्रियों और दिव्यांगजनों के लिए ट्रेन यात्रा को आरामदायक बनाने पर जोर दिया गया है। रेलवे ने इन यात्रियों के लिए कई नई सुविधाएं शुरू की हैं।

1. लोअर बर्थ अलॉटमेंट

अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं या 45 साल से ऊपर की महिला हैं या गर्भवती महिला हैं और टिकट बुक करते समय अगर आपने लोअर बर्थ का चुनाव नहीं भी किया है, तो भी आपको उपलब्धता के आधार पर अपने आप लोअर बर्थ मिल जाएगी। यह उन लोगों के लिए बहुत राहत की बात है जिन्हें सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत होती है।

रेलवे ने यह भी तय किया है कि हर कोच में वरिष्ठ नागरिकों, 45 साल से ऊपर की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ लोअर बर्थ आरक्षित रहेंगी। स्लीपर क्लास में 6-7 लोअर बर्थ, 3AC में 4-5 लोअर बर्थ और 2AC में 3-4 लोअर बर्थ इन यात्रियों के लिए पक्की रहेंगी। यह संख्या ट्रेन में कोचों की संख्या के हिसाब से थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है।

2. दिव्यांगजनों के लिए खास कोटा

दिव्यांगजन यात्रियों और उनके साथ यात्रा करने वाले अटेंडेंट के लिए सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में, यहां तक कि राजधानी और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी, सीटों का एक खास कोटा आरक्षित कर दिया गया है। इन यात्रियों को अलग-अलग क्लास में सीटें मिलेंगी:
  • स्लीपर क्लास में चार बर्थ (जिनमें दो लोअर और दो मिडिल बर्थ शामिल हैं)।
  • 3AC/3E में चार बर्थ (जिनमें दो लोअर और दो मिडिल बर्थ शामिल हैं)।
  • रिजर्व्ड सेकंड सिटिंग (2S) और एयर कंडीशन चेयर कार (CC) में चार सीटें।

3. दिव्यांगजनों के लिए अलग कोच

अब ज्यादातर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में दिव्यांगजनों के लिए अलग कोच होंगे। इन कोचों को खास तौर पर दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इनमें चौड़े दरवाजे हैं ताकि व्हीलचेयर आसानी से अंदर-बाहर जा सके। बर्थ भी बड़े हैं और टॉयलेट भी काफी बड़े और आरामदायक हैं। इनमें ग्रैब रेल (पकड़ने के लिए हैंडल), व्हीलचेयर पार्किंग की जगह और सही ऊंचाई पर लगे शीशे और वॉश बेसिन भी हैं।

4. दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल साइनबोर्ड

जिन यात्रियों को देखने में परेशानी होती है, उनके लिए रेलवे ने ब्रेल लिपि में साइनबोर्ड लगाने की सुविधा शुरू की है। इन साइनबोर्ड पर ब्रेल स्क्रिप्ट भी लिखी होगी, जिससे दृष्टिबाधित यात्री आसानी से समझ सकें कि कौन सी चीज कहां है।

5. इन ट्रेनों में एक्सेसिबिलिटी फीचर्स

नई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों में तो एक्सेसिबिलिटी को लेकर और भी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। वंदे भारत ट्रेनों के पहले और आखिरी कोच में व्हीलचेयर के लिए जगह है। साथ ही, दिव्यांगजनों के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए टॉयलेट और रैंप भी हैं, जिससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में आसानी हो। रेलवे ने कई तरह के ऐसे कोच भी बनाए हैं जो यात्रियों की सुरक्षा और अनुभव को बेहतर बनाते हैं। रिजर्व्ड कोचों में एंट्री और एग्जिट दरवाजों पर निशान भी लगाए गए हैं ताकि यात्रियों को आसानी हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.