Select Date:

रेलवे ने अपनी झोली तो भर ली, थोड़ा ट्रेन में बुजुर्गों वाली राहत भी लौटा दीजिए वित्त मंत्री जी!

Updated on 20-01-2023 07:12 PM
नई दिल्ली: बजट से पहले भारतीय रेलवे की ओर से खुशखबरी मिली है। भारतीय रेलवे (India Railway) की कमाई में बंपर बढ़ोतरी हुई है। रेलवे की कमाई 28 फीसदी उछल गई है। यात्रियों ने रेलवे की तिजोरी भर दी है। पैसेंजर रिवेन्यू में 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रेलवे का रेवेन्यू बढ़कर 1.9 लाख करोड़ के पार हो गया है। रेलवे के खजाने में हुई इस बंपर कमाई के बाद लोगों की उम्मीदें बढ़ गई है। उम्मीदें बढ़ गई है कि क्या उन्हें फिर से किराए में छूट मिलेगी? क्या वरिष्ठ नागरिकों को टिकट किराए में मिलने वाली छूट फिर से मिलने लगेगी?

रेलवे की बढ़ी कमाई

रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी हुई है। 18 जनवरी तक रेलवे की कमाई बढ़कर 1.9 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। जो पिछले साल की कमाई के मुकाबले से 28 फीसदी अधिक है। रेलवे ने इस साल 41000 करोड़ की अतिरिक्त कमाई की है। रेलवे को इस साल कुल 2.3 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है। माना जा रहा है कि अगले एक हफ्ते यानी बजट से पहले तक रेलवे इस आंकड़े को छू लेगी। पैसेंजर रेवेव्यू 52 हजार करोड़ पर पहुंच गया है। साल 2028-19 में ये कमाई 51 हजार करोड़ की थी। 18 जनवरी तक मौजूद आंकड़ों के मुताबित माल ढुलाई से होने वाली कमाई में 15.6% की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 1.3 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन रेलवे ने केवल किराए से नहीं बल्कि कबाड़ से बेचकर भी मोटी कमाई की है। रेलवे ने सिर्फ कबाड़ बेचकर 483 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

क्या किराए में मिलेगी छूट

गौरतलब है कि साल 2020 में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बाद रेलवे ने टिकट किराए में मिलने वाली छूट को खत्म कर दिया। इससे पहले रेलवे वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में अच्छी खासी छूट देता था। 60 साल तक के वरिष्ठ नागरिकों को टिकट किराए में 50 फीसदी की छूट मिलती थी। वहीं 55 साल की महिला वरिष्ठ नागरिकों को टिकट किराए में छूट मिलती थी, लेकिन कोरोना के बाद से इसे खत्म कर दिया गया। लंबे वक्त से इस छूट को फिर से बहाल करने की मांग उठ रही है। रेलवे की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बजट में इस छूट को फिर से बहाल करने पर घोषणा हो सकती है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 July 2026
    नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
     18 July 2026
    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
     18 July 2026
    नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
     18 July 2026
    नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
     18 July 2026
    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
     17 July 2026
    नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
     17 July 2026
    नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
     17 July 2026
    नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
     17 July 2026
    नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
    Advt.