Select Date:

बद्रीनाथ यात्रा के लिए आफत बनी बारिश, National Highway 7 जगहों पर बंद , जानिए रूट डायवर्जन

Updated on 25-07-2023 02:39 PM
अभिषेक अग्रवाल, चमोली: पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण पहाड़ी से बार-बार सड़कों पर मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। इस कारण यातायात बाधित हो रहा है। चमोली जनपद में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 7 स्थानों पर बंद पड़ा हुआ है। हालांकि राजमार्ग को बार-बार खोला जा रहा है, लेकिन पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने के कारण सड़क बार-बार अवरुद्ध हो रही है।

राजमार्ग बाजपुर, छिनका पीपलकोटी, टया पुल, विष्णुप्रयाग में बंद होने के कारण बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर असर पड़ रहा है। वहीं जोशीमठ नीति मलारी मोटर मार्ग तमक नाला के पास मलबा आने के कारण बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि सड़कों को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

निरंतर घटती जा रही बद्रीनाथ धाम की यात्रा

बरसात के मौसम में बद्रीनाथ धाम की यात्रा निरंतर घटती जा रही है। यात्रा काल के शुरुआती दौर में बद्रीनाथ धाम में 1 दिन में लगभग पन्द्रह हजार से अधिक तीर्थयात्री भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर रहे थे, जो संख्या घटकर अब पंद्रह सौ के करीब पहुंच गई है। बरसात के कारण बद्रीनाथ धाम की यात्रा में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि बरसात के बाद यह संख्या एक बार फिर बढ़ने की उम्मीद है। तीर्थ यात्रियों की संख्या में कमी आने के कारण यात्रा मार्ग पर व्यापार करने वाले व्यापारी भी परेशान है जोशीमठ और बद्रीनाथ के व्यापारियों को भी इसका नुकसान हो रहा है।

बद्रीनाथ यात्रा का रूट डायवर्ट

रास्ता के अवरुद्ध होने के कारण बद्रीनाथ धाम यात्रा का रूट भी फिलहाल डायवर्ट कर दिया गया है। इस कारण तीर्थ यात्रियों को लगभग 80 किलोमीटर अधिक नापना पड़ रहा है। चमोली के गोचर के पास कमेड़ा में सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण बद्रीनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को अब दूसरे सड़क मार्ग से बद्रीनाथ भेजा जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.