ठंड के बीच दिल्ली समेत कुछ राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए अगले दो दिनों के लिए IMD का अनुमान
Updated on
10-01-2023 05:39 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा दिखाई पड़ रहा है। सोमवार रात से ही कोहरा छाने लगा था और मंगलवार सुबह यह और भी घना हो गया। मंगलवार सुबह कोहरे के कारण कुछ जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आने वाले दिनों में कोहरा ऐसे ही रहेगा। वहीं मौसम विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि कल यानी बुधवार 11 जनवरी और गुरुवार 12 जनवरी को दिल्ली समेत कुछ राज्यों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट और भी देखने को मिल सकती है। कोहरा अधिक होने की वजह से कई ट्रेनें आज भी घंटों की देरी से चल रही हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।
मंगलवार सुबह लोगों को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली की सड़कों पर सुबह के वक्त गाड़ियां धीमी रफ्तार से लाइट जलाकर चलती दिख रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब और यूपी में 11-12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इन राज्यों में जहां हल्की बारिश की बात है तो वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभों के बीच एक बड़े गैप की वजह से कड़ाके की ठंड का लंबा दौर देखने को मिल रहा है।आमतौर पर दो पश्चिमी विक्षोभ के बीच 3 से 4 दिन का अंतराल होता है, लेकिन इस बार यह अंतराल बढ़कर सात दिन का हो गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर को लौटा था और दूसरा सात जनवरी को इस इलाके में पहुंचा। इसको आसान शब्दों में समझा जाए तो बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाएं सामान्य से अधिक समय तक चलीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा।
राजधानी दिल्ली में ऐसी शीतलहर का सामना साल 2013 में करना पड़ा था। मौसम विभाग का मानना है कि शीतलहर से एक दो दिन थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन 14 से 15 जनवरी के बीच एक बार फिर से शीतलहर वापसी होगी। दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान में बुधवार से बादल छा सकते हैं और 14 जनवरी से शीतलहर और कोहरा दोनों वापसी कर सकते हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…