चौके की बारिश, रनों का अंबार, भारत को मिला एक और भयंकर बल्लेबाज
Updated on
29-06-2023 09:15 PM
बेंगलुरु: ध्रुव शोरे की संयम से खेली गई शतकीय पारी की मदद से उत्तर क्षेत्र ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ चार दिवसीय दलीप ट्राफी क्वॉर्टर फाइनल के पहले दिन स्टंप तक 87 ओवर में छह विकेट पर 306 रन बना लिए। निशांत सिंधू ने भी नाबाद 76 रन के अर्धशतक से पारी मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। दिल्ली के खिलाड़ी शोरे इस मैच से पहले शानदार फॉर्म में चल रहे थे और उन्होंने यही लय जारी रखी। उन्होंने 2022-23 रणजी सत्र के सात मैचों में 95.44 के बेहतरीन औसत से 859 रन बनाए थे जिसमें तीन शतक शामिल थे।
पिछले रणजी सत्र में भी बजा था ध्रुव शोरे का डंका
यह 31 साल का खिलाड़ी पिछले रणजी ट्राफी सत्र में चौथा सर्वाधिक रन जुटाने वाला खिलाड़ी बना था और दिन में खेली गई उनकी पारी के दौरान उनके इस अनुभव की झलक दिखायी दी। पूर्वोत्तर ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। शोरे ने हालांकि उसके तेज गेंदबाज जोतिन सिंह, पालजोर तमांग और दिप्पू संगमा के खिलाफ क्रीज पर जमने में अपना समय लिया। पूर्वोत्तर के तेज गेंदबाजों को पिच से कुछ मदद मिल रही थी लेकिन वे शोरे और उनके सलामी बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा को अपनी तेज गेंदबाजी से जल्दी आउट नहीं कर सके।
धीमी शुरुआत के बाद बरसाए रन पहले 15 ओवर में उत्तर क्षेत्र की टीम महज 29 रन ही बना सकी। लेकिन एक बार परिस्थितियों और गेंदबाजों को समझने के बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने स्वच्छंद खेल दिखाया जिससे रन गति तेज हो गई। उत्तर क्षेत्र ने लंच तक 34 ओवर में दो विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए थे और ये दोनों विकेट बल्लेबाजों की गलतियों से गिरे। चोपड़ा ने जोतिन की गेंद को छोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह इसमें फुर्तीले नहीं रहे और आउट हो गए।
बाएं हाथ के बल्लेबाज अंकित कलसी भी जोतिन की गेंद को समझ नहीं सके और बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। लंच के बाद के सत्र में भी पूर्वोत्तर ने दो विकेट झटक लिए जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने इमलीवती लेमतूर के खिलाफ आक्रामक होने की कोशिश की जिससे वह किशन मिएताम को कैच दे बैठे। कुछ देर बाद अंकित कुमार को संगमा ने आउट किया जिससे 46वें ओवर में उत्तर क्षेत्र का स्कोर चार विकेट पर 162 रन हो गया।
शोरे और निशांत के बीच 80 रनों की धांसू साझेदारी शोरे और निशांत ने पांचवें विकेट के लिए करीब 22 ओवर में 80 रन की साझेदारी की जिससे उत्तर क्षेत्र की टीम से दबाव थोड़ा कम हुआ। बाएं हाथ के स्पिनर किशन सिंघा ने दो गेंद में दो विकेट झटक लिए जिसमें शोरे और कप्तान जयंत यादव का विकेट शामिल था जिससे स्कोर छह विकेट पर 242 रन हो गया। करीब 30 ओवर बचे थे, निशांत और पुलकित नांगर ने सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने में मदद की जिससे खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक उत्तर क्षेत्र अच्छी स्थिति में पहुंच गई थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…