न्यूयॉर्क में राजा वडिंग को सिख ने दौड़ाया, कार से भागे, वीडियो वायरल पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया जवाब
Updated on
07-06-2023 06:49 PM
जालंधर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्यूयार्क दौरे पर हैं। उनके साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग भी वहां पहुंचे हैं। वहीं उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सिख राजा वडिंग के वाहन के पीछे भागता नजर आ रहा है। वह चिल्लाकर भागते हुए कह रहा है, 'कहां भाग रहे हो'। इस वीडियो के बारे में कहा गया कि राजा वडिंग रेड सिग्नल तोड़कर भाग रहे थे। इस छोटे से वीडियो का जवाब देते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि यह खालस्तानी तत्वों की करतूत थी। उन्होंने कहा कि वह पंजाब की धरती के साथ खड़े हैं और खालिस्तानी तत्वों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या अमेरिका में कोई ट्रैफिक सिग्नल तोड़ सकता है?
रविवार को अमेरिका में, वडिंग ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संबोधन में भाग लिया और बाद में इसकी तस्वीरें ट्वीट कीं। उसके कुछ देर बाद एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया जो कुछ ही देर में वायरल हो गया।
वाहन में भागते आए नजर
वीडियो क्लिप सामने आई है, उसमें दो आदमी राजा वडिंग के वाहन के करीब आते हैं और उनमें से एक कुछ कहता है। पगड़ी पहने एक सिख खिड़की के पास जाकर कुछ कहता है, वैसे ही वाहन तेजी से आगे बढ़ता है। वह सिख चिल्लाते हुए पीछे भागता है।
राहुल गांधी के कार्यक्रम पर आरोप
अमेरिका स्थित वर्ल्ड सिख पार्लियामेंट ने कांग्रेस पर 1984 में न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में एक समारोह आयोजित करके स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लूस्टार के दर्द को बढ़ाने का आरोप लगाया है। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भाग लिया था।
'हम भारतीय हैं, देश की रक्षा करेंगे'
सोमवार शाम (अमेरिका में सुबह) वडिंग ने पोस्ट किया कि खालिस्तानी तत्वों ने खालिस्तानी नारे लगाए। राहुल के कार्यक्रम में घुस आए। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि खालिस्तान का अजेंडा कभी सफल नहीं होगा। उनके पास (अलगाववादी मिशन का) कोई रोडमैप नहीं है। हम भारतीय हैं और हम अपने देश की रक्षा करेंगे।
'तुम्हारी तरह बदतमीज नहीं हूं'
एक वीडियो शूट करते समय कैसे एक सिख ने उनके पास आने और उनसे बात करने के लिए कहा, इस बारे में वडिंग ने कहा इन लोगों का भारत या सिखों से कोई लेना-देना नहीं है। वे पेड स्टंटमैन हैं। क्या न्यूयॉर्क में कोई लाल बत्ती पार कर सकता है? आप अमेरिका में माहौल खराब करते हैं क्योंकि आप भारत नहीं जा सकते। मैं भागने वालों में से नहीं हूं। लेकिन मैं तुम्हारी तरह बदतमीज भी नहीं हूं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…