Select Date:

राजस्थान पुलिस का लॉरेंस और गोदारा गैंग के नेटवर्क पर प्रहार, होली पर 214 बदमाश दबोचे

Updated on 03-03-2026 01:02 PM
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक साथ दबिश देकर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग सहित अन्य गिरोहों के 214 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन अपराधियों के कब्जे से अवैध हथियारों का जखीरा और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की है।


ऑपरेशन का ब्लूप्रिंट और कमान

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इस मिशन का मुख्य लक्ष्य रंगदारी और अवैध हथियार रखने वाले गिरोहों के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ना था। इस पूरे मिशन की कमान डीजी आनंद श्रीवास्तव को सौंपी गई। एडीजी दिनेश एमएन और डीआईजी योगेश यादव के निर्देशन में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने ऑपरेशन का ब्लूप्रिंट तैयार किया। ग्राउंड लेवल पर एसपी ज्ञान चंद यादव और उनकी अनुभवी टीम ने मोर्चा संभाला, जबकि सभी रेंज आईजी ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कार्रवाई की।

टारगेट पर थे 1276 अपराधी

पुलिस ने इस विशेष ऑपरेशन के लिए कुल 1276 अपराधियों की सूची तैयार की थी। रोहित गोदारा और लॉरेंस गैंग से संबंधित 383 अपराधी टारगेट पर थे।स्थानीय गैंग के 534 और अन्य श्रेणियों के 359 इनामी व वांछित अपराधी चिन्हित किए गए थे।

हथियारों और ड्रग्स का जखीरा बरामद

पुलिस की कार्रवाई में न केवल अपराधी पकड़े गए, बल्कि बड़ी मात्रा में अवैध सामान भी जब्त किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत 30 मामले दर्ज कर 17 पिस्टल, 3 देशी कट्टे, 14 कारतूस और 12 चाकू-छुरे बरामद किए गए। विशेष रूप से पंजाब के बंबीहा गैंग से 11 पिस्टल और 12 मैगजीन मिली हैं। एनडीपीएस एक्ट के 34 मामलों में 1.166 किलो हेरोइन, स्मैक, एमडी, गांजा और डोडा पोस्त जब्त किया गया। झुंझुनूं जिले में पुलिस ने खेत पर छापेमारी कर 8,153 अफीम के पौधे बरामद कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

अपराधियों में खौफ, जनता में विश्वास

राजस्थान पुलिस की इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' से संगठित गिरोहों के बीच हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के हुई इस अचानक कार्रवाई ने अपराधियों के सुरक्षित ठिकानों और उनके सूचना तंत्र को ध्वस्त कर दिया है। डीजीपी के अनुसार, ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि राज्य में आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
Advt.