Select Date:

विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा राजस्थान कर्नाटक को 6 विकेट से हराया

Updated on 15-12-2023 02:16 PM

दीपक हुड्डा की कप्तानी पारी की बदौलत विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान ने कर्नाटक को हराकर फाइनल में जगह बना ली। राजकोट के मैदान पर गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीमित 50 ओवर में 8 विकेट खो कर 282 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 43.4 ओवर में 4 विकेट खो कर टारगेट चेज कर लिया।

राजस्थान का फाइनल मुकाबला हरियाणा के खिलाफ होगा। फाइनल 16 दिसंबर शनिवार को राजकोट में ही खेला जाएगा।

कर्नाटक का टॉप ऑर्डर फेल
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक की टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल रहा। ओपनिंग करने उतरे कप्तान मयंक अग्रवाल 13 रन और उनके साथी राजकुमार समर्थ महज 8 रन बना कर आउट हो गए। इसके बाद निकिन जोस 21 और कृष्णन श्रीजीत 37 रन बना कर पवेलियन लौट गए। टीम ने 87 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए।

यहां से अभिनव मनोहर और और मनीष पांडे ने पारी संभाली, दोनों के बीच 89 रन की पार्टनरशिप हुई। दूसरे छोर से पांडे 28 रन बना कर आउट हो गए। यहीं से मनोहर और मनोज भांगडे के बीच 68 बॉल में 95 रन की पार्टनरशिप हुई जिसने कर्नाटक की पारी मजबूत कर दी। मनोहर ने 91 और भांगडे ने 63 रन की पारी खेली। कृष्णप्पा गौतम 6 रन बना कर आउट हुए।

कर्नाटक ने 50 ओवर में 8 विकेट खो कर 282 रन बनाए। सुचीथ जगदीशा 0 रन बनाकर नाबाद रहे।

राजस्थान से गेंदबाजी में टीमवर्क रहा। अनिकेत चौधरी और कुकना अजय सिंह को 2-2 विकेट मिले। वहीं, अराफत खान, राहुल चहर और खलील अहमद को 1-1 विकेट मिला।

राजस्थान के दोनो ओपनर 0 पर आउट, हुड्डा ने पारी संभाली
शुरुआत में राजस्थान की पारी भी कर्नाटक की पारी की तरह डदमगाई। राजस्थान के दोनों ओपनर, अभिजीत तोमर और राम चौहान 0 पर आउट हो गए। वहीं महीपाल लोमरोर भी 14 रन ही बना सके। राजस्थान के 23 रन पर 3 विकेट हो गए। यहां से कप्तान दीपक हुड्डा और करन लांबा ने पारी संभाली और 225 रन की सॉलिड पार्टनरशिप हुई, जिसकी बदौलत टीम ने 43.4 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया।

हुड्डा 180 रन बना कर आउट हुए, वहीं करण लांबा 73 और कुणाल सिंह राठौर 0 रन बना कर नाबाद रहे।

कर्नाटक की ओर से वासुकी कौशिक, विजयकुमार वैशाख, मनोज बांगडे और कृष्णप्पा गौतम को 1-1 विकेट मिला।

हरियाणा पहली बार सफाइनल में पहुंचा
हरियाणा ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु को 63 रन से हराया। हरियाणा विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार पहुंचा। बुधवार को टूर्नामेंट के खेले गए पहले सेमीफाइनल में तमिलनाडु को 65 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा ने सात विकेट पर 293 रन बनाए। 294 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी तमिलनाडु 47.1 ओवर में 230 रन बनाकर आउट हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.