जीत की पटरी पर लौटी राजस्थान, चेन्नई को 32 रन से दी करारी शिकस्त
Updated on
28-04-2023 07:26 PM
जयपुर: आईपीएल 2023 का 37वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 27 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में जीत मेजबान टीम राजस्थान की रही। संजू सैमसन की टीम ने इस सीजन चेन्नई को खेले गए दोनों मुकाबले में मात दी है। आरआर यह मुकाबला 32 रन से अपने नाम करने में सफल रहा। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बोर्ड पर लगाए। 203 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी की टीम 32 रन चे चूक गई और सीजन का तीसरा मैच हार गई। आइये इसी के साथ जानते हैं कि इस महा मुकाबले में आखिर क्या-क्या घटा।
राजस्थान की तूफानी बल्लेबाजी का नहीं था चेन्नई के पास कोई जवाब
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जोकि काफी असरदार भी साबित हुआ। आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बना दिए। रॉयल्स को इस बड़े टोटल तक पहुंचाने में यशस्वी जायसवाल (77), ध्रूव जुरेल (34) और देवदत्त पडिक्कल ने अहम भूमिका निभाई। वहीं चेन्नई की तरफ से मथीशा पथिराना 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। हालांकि वह थोड़े महंगे भी साबित हुए। इसके अलावा महीश तीक्षणा और रविंद्र जडेजा को भी 1-1 सफलता मिली।
32 रन से हारी चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स 203 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना पाई और 32 रन से यह मुकाबला हार गई। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाए। उन्होंने 52 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 4 छक्के और 2 चौके देखने को मिले। वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने भी 47 रन की शानदार पारी खेली। जडेजा और मोईन अली ने भी 23-23 रन बनाए। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज एडम जाम्पा रहे। उन्होंने 3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। इतना ही नहीं बल्कि रविचंद्रन अश्विम ने भी 2 विकेट झटके। जबकि कुलदीप यादव को भी एक सफलता मिली।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…