Select Date:

राजस्थान: परदादा के स्वप्न और मन्नत पूरी करने पोते ने चढ़ाए 150 किलो वजनी चांदी के घोड़े

Updated on 13-02-2022 06:46 PM

-बाबा रामदेव की समाधिस्थल पर गाजे-बाजे के साथ संपन्न किया अनुष्ठान
जैसलमेर । आस्था और विश्वास सर्वोपरि होता है ऐसे में अपने इष्ट को लेकर काफी आग्रही होते है। कुछ ऐसा ही राजस्थान के जालोर जिले के एक परिवार ने किया। अपने परदादा के सपने को पूरा करने के लिए जो किया उसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस परिवार ने एक करोड़ से अधिक लागत के दो चांदी के घोड़े रामदेव की कर्मभूमि रामदेवरा में बाबा की समाधि पर चढ़ाए। विशालकाय चांदी के घोड़ों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बताया गया कि 6 गुणा 6 साइज का एक घोड़ा करीब 150 किलो वजनी है। जबकि दूसरा घोड़ा 20 किलो का है। ओमप्रकाश खत्री जालोर जिले की आहोर तहसील तहसील के गुडा बालोतान गांव के रहने वाले हैं। वह शनिवार को अपने परिवार के साथ बाबा रामदेवजी के समाधिस्थल रामदेवरा पहुंचे। खत्री ने बताया कि उनके परदादा को सपना आया था। इसके बाद उन्होंने बाबा की समाधि पर घोड़े चढ़ाने की मन्नत मांगी थी। उसी मन्नत को पूरा करने के लिए परदादा के बताए अनुसार वे घोड़े लेकर पहुंचे हैं। रामदेवरा पहुंचने के बाद परिवार ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ अपने परदादा की इच्छा अनुसार बाबा रामदेवजी की समाधिस्थल पर चांदी के दो घोड़े चढ़ाकर उनकी मन्नत पूरी की। 
खत्री ने बताया कि उनके परदादा को सपने में घोड़े दौड़ने की आवाज सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने बाबा रामदेवजी के समाधिस्थल पर रामदेवरा में घोड़ा चढ़ाने की मन्नत मांगी थी। मन्नत मांगने के बाद उनके सपने में घोड़े दौड़ने की आवाजें आनी बंद हो गईं। इसके बाद उनके परिवार ने उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी मांगी मन्नत के मुताबिक चांदी के दो घोड़े चढ़ाए बाबा की समाधि पर चढ़ाकर उनकी इच्छा को पूरा किया। खत्री ने बताया कि वे अपने परदादा की मन्नत पूरी करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने घोड़े बनवा दिए। ऐसे में उन्हें उनके वजन का सटीक अनुमान नहीं हैं। लेकिन बड़े घोड़े में अनुमानत: 150 किलो चांदी और करीब 50 किलो दूसरी धातु लगी है। जबकि छोटे घोड़े में 20 किलो चांदी लगी है। दोनों घोड़ों का बाजार मूल्य 1 करोड़ से अधिक बताया गया।
ओमप्रकाश खत्री ने बताया कि वे मूलतः जालोर जिले के गुड़ाबालोतान गांव के रहने वाले हैं। उनका जोधपुर और मुम्बई में सोने-चांदी का व्यापार है। उन्होंने बताया कि बाबा रामदेव जी उनके आराध्यदेव हैं और कई पीढ़ियों से उनका परिवार बाबा रामदेव जी की पूजा-अर्चना करता आ रहा है। खत्री ने बताया कि उनके परदादा की मन्नत पूरी करने के लिए उन्होंने तीन साल पहले ही घोड़े बनवा दिए थे, लेकिन कोरोना के कारण मंदिर बंद होने के कारण वे आ नहीं सके। अब कोरोनाकाल खत्म होने के बाद उन्होंने मन्नत पूरी की। खत्री परिवार द्वारा घोड़ों के साथ ढोल नगाड़े बजाते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा नाचना रोड़ से शुरू होकर मुख्य चैक, मन्दिर रोड़, पोकरण रोड़, रामसरोवर तालाब होते हुए बाबा रामदेव जी के समाधिस्थल पर पहुंची जहां दोनों घोड़ों को चढ़ाया गया। इस अवसर पर पुजारियों द्वारा दोनों घोड़ों की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई और तिलक लगाने के बाद माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और घोड़ो के साथ जमकर फोटो खिंचवाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
 16 July 2026
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
 16 July 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
 16 July 2026
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
 16 July 2026
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और…
 15 July 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
 15 July 2026
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
 15 July 2026
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
 15 July 2026
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…
Advt.