Select Date:

ST वर्ग में शामिल होगी राजभर जाति, योगी सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, दिखने लगा ओपी राजभर का असर!

Updated on 25-07-2023 02:24 PM
लखनऊः ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने का असर दिखने लगा है। खबर है कि भर और राजभर जाति को ओबीसी से अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की कवायद योगी सरकार ने शुरू कर दी है। इसके लिए योगी सरकार ने प्रदेश के कई जिलों में सर्वे कराया है। अब राजभर समाज को एसटी में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी चल रही है। बता दें कि यह खबर सुभासपा के एनडीए खेमे में शामिल होने के कुछ दिन बाद ही सामने आई है।

बता दें कि सपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले ओम प्रकाश राजभर हाल ही में दोबारा एनडीए में शामिल हुए हैं। इससे पहले साल 2017 में बनी योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में राजभर कैबिनेट मंत्री बने थे। बाद में उन्हें मंत्रिमंडल से निकाल दिया गया। बीते विधानसभा चुनाव में वह सपा के साथ आ गए थे। लोकसभा चुनाव से पहले अब दोबारा वह बीजेपी के पाले में चले गए हैं। दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद उन्होंने एनडीए में जाने का ऐलान कर दिया।

इसके कुछ दिन बाद राजभर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने सीएम योगी को राजभर को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की मांग करने वाला वाला पत्र भी दिया था। योगी से मिलने के बाद राजभर ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री उनकी मांग से सहमत हो गए हैं। उन्होंने भर और राजभर बिरादरी को एसटी कैटिगरी में सूचीबद्ध किए जाने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजने के लिए समाज कल्याण विभाग को आदेश दे दिया है।

दरअसल, ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि भर और राजभर बिरादरी को यूपी में ओबीसी कैटिगरी में रखा गया है जबकि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वह अनुसूचित जनजाति में रखे गए हैं। योगी से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि जल्द ही यूपी में भी राजभर को एसटी कैटिगरी का लाभ मिलने लगेगा। साथ ही समाज के युवाओं को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में अधिक अवसर मिलने लगेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.