गुढ़ा का आरोप - कांग्रेस के विधायकों ने घेरकर पीटा
विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने यह भी आरोप कांग्रेस के विधायकों ने उन्हें घेर पर पीटा। गुढ़ा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि 30 से 40 विधायकों ने उन्हें लातें मारकर नीचे पटक दिया। इसके बाद लातों और मुक्कों से पीटा। गुढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम भ्रष्ट है। सदन में बैठे मंत्रियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई बलात्कारी और बड़े बड़े अपराधी सदन में बैठे हैं। इन सब की जांच होनी चाहिए।
