काव्या मारन को दुखी नहीं देख सकते रजनीकांत, सुपरस्टार बोले- SRH को अच्छे प्लेयर्स खरीदने चाहिए
Updated on
29-07-2023 02:51 PM
नई दिल्ली: 2016 की आईपीएल विनर सनराइजर्स हैदराबाद पिछले कुछ सैलून से आईपीएल में लगातार संघर्ष करते हुए नजर आ रही है। टीम में स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद एसआरएच लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में फ्लॉप रही है। आईपीएल 2023 में तो हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। वह 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतने में सफल हो पाए थे। पिछले तीन साल से हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाइ भी नहीं कर पाई है।
वहीं टीम की मालकिन काव्या मारन पूरे जोश के साथ अपनी टीम को मैदान में चीयर करने आती हैं। खेल के लिए उनकी दीवानगी अलग ही दिखती है। हालांकि वह अपने टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से अक्सर मैदान में काफी ज्यादा मायूस नजर आती हैं। काव्या को ऐसे देख साउथ के दिग्गज एक्टर रजनीकांत का दिल भर आया। उन्होंने काव्या को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर' के ऑडियो लॉन्च पर सनराइजर्स हैदराबाद के ओनर कलानिधि मारन से रिक्वेस्ट की है कि वह टीम में कुछ अच्छे प्लेयर्स रखें। उन्हें काव्या मारन को इस तरह टीवी पर दुखी नहीं देखा जाता। रजनीकांत ने कहा, 'कलानिधि मारन को सनराइजर्स हैदराबाद टीम में अच्छे खिलाड़ियों को रखना चाहिए। आईपीएल के दौरान टीवी पर काव्या को इस तरह देखकर मुझे बुरा लगता है।'
बता दें कि हैदराबाद ने अपने स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, राशिद खान, जॉनी बेयरस्टो को एक-एक करकर रिलीज कर दिया था। बस यही से टीम का डाउनफॉल शुरू हो गया। पिछले दो सीजन में तो एसआरएच का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।
आईपीएल 2016 में जीता था खिताब
आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर अपना एकलौता खिताब जीता था। यह कारनामा हैदराबाद ने अपने स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर की कप्तानी में किया था। गौरतलब है कि वॉर्नर को एसआरएच ने 2021 के सीजन के बाद रिलीज कर दिया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…