उत्तराखंड में महावतार बाबाजी की गुफा पहुंचे रजनीकांत, ध्यान लगाया, फैंस के साथ सेल्फी ली, फोटो-वीडियो वायरल
Updated on
10-10-2025 04:58 PM
सुपरस्टार राजनीकांत इन दिनों अपनी सालाना आध्यात्मकि यात्रा पर हैं। बीते दिनों वह ऋषिकेश पहुंचे थे, जहां उन्हें सड़क किनारे पत्तल में खाना खाते देखा गया था। अब उनकी नई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं, जिसमें वह उत्तराखंड में महावतार बाबाजी के गुफा में ध्यानमग्न दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियोज में रजनीकांत का सादगी भरा अंदाज देख फैंस 74 साल के एक्टर की बलाएं ले रहे हैं। सिर पर टोपी, जैकेट, सफेद पैंट पहने रजनीकांत हाथ में लकड़ी की छड़ी लेकर चलते हुए दिखाई दिए हैं।
फैंस द्वारा ली गई तस्वीरों और वीडियोज में 'कुली' एक्टर बाबाजी की गुफा के बाहर ध्यान लगाते शांत मुद्रा में बैठे हुए हैं। उन्होंने इस दौरान फैंस को भी निराश नहीं किया और बारी-बारी पूरे धैर्य से सबके साथ तस्वीरें खिंचवाई। वीडियो में वह फैंस से बातचीत करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वह इससे पहले अपने दोस्तों के साथ कई आश्रम भी गए थे।
ऋषिकेश होते हुए बद्रीनाथ धाम जाएंगे रजनीकांत
रजनीकांत हर साल इसी तरह आध्यात्मिक यात्रा पर निकलते हैं। इसमें वह ऋषिकेश से होते हुए ब्रदीनाथ धाम जाते हैं। इस बार उन्होंने महावतारा बाबाजी की गुफा को भी यात्रा का हिस्सा बनाया है।
दुनिया को चाहिए अध्यात्म
बीते दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से बात करते हुए रजनीकांत ने कहा था, 'हर साल मुझे यह एक नया अनुभव देता है। यह मुझे बार-बार अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा जारी रखने के लिए प्रेरित करता है। मुझे लगता है कि पूरी दुनिया को आध्यात्म की जरूरत है, क्योंकि यह हर इंसान के लिए महत्वपूर्ण है। आध्यात्मिक होने का मतलब है शांति और सुकून का अनुभव करना और मूल रूप से, ईश्वर में विश्वास करना है।'
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…