Select Date:

राजीव राय ने कहा- मेरी हत्या की प्लानिंग थी, एके शर्मा बोले- सपा के गुंडे महिलाओं से अभद्रता कर रहे थे

Updated on 13-05-2026 06:38 PM
मऊ: बीते दिनों 11 मई को जनपद मऊ के दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर एक मेमू ट्रेन के उद्घाटन समारोह में अचानक से कैबिनेट मंत्री और सपा सांसद मंच पर आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। दरअसल, रेलवे के इस कार्यक्रम में घोसी सांसद राजीव राय, ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, क्षेत्रीय भाजपा विधायक मधुबन रामविलास चौहान और विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु को शामिल होना था।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) पहले से ही मौजूद थे, लेकिन जैसे ही सपा सांसद राजीव राय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए सांसद की गाड़ी को रोक लिया। जिसके बाद सांसद को पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक जाना पड़ा। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सांसद के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के ठीक पहले का बताया जा रहा है, जिसमें दो गुटों के बीच झड़प और फायरिंग दिखाई देती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार ये दोनों ही गुट मंत्री एके शर्मा के नजदीकी समर्थक और रात-दिन साथ रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन गोलीबारी और झड़प की इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन सांसद के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के ठीक पहले ही गोली चलना और फिर उन्हीं समर्थकों के द्वारा गाड़ी को रोकना इस बात को लेकर के घोसी सांसद ने अपनी हत्या की आशंका जताई है।

गोली चलाने वाले लोग मेरे सामने करते रहे नारेबाजी- राजीव राय

इस पूरे मामले को लेकर घोसी सांसद ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। कहा कि पुलिस ने किसके दबाव में मंत्री सरंक्षित उन अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की? विशेष बातचीत में घोसी लोकसभा के सांसद और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी हैरत की यह बात थी कि जिन लोगों ने गोलीबारी की थी, वही लोग नारेबाजी करते हुए मुझे रोकने का प्रयास किए।

सांसद ने कहा कि मुझ पर हमले की पूरी योजना थी, लेकिन दो गुटों में श्रेय लेने की होड़ में आपस में पहले ही फायरिंग हो गई। नहीं तो मेरी गाड़ी के ठीक आगे अचानक से दो गाड़ी खड़ी करके ड्राइवर को भगा देना, उन्हीं लोगों की भीड़ के द्वारा अचानक से मुझे घेर लेना, ये सभी कोई इत्तेफाक तो नहीं हो सकता है। ऐसे में जब मैं नीचे उतरा और मेरे कार्यकर्ताओं को आभास हुआ तो वे आकर चारों तरफ से मुझे घेर लिए और सुरक्षित निकाल कर ले गए। सपा सांसद ने कहा कि मंत्री जी गुंडों को संरक्षण देना छोड़ दीजिए। अगर मैं गलत कह रहा हूं, तो आप खुद उनका ट्रैक रिकार्ड मऊ पुलिस से कभी भी निकलवाकर देख सकते हैं। यह सलाह इसलिए है, क्योंकि अपराधी और माफिया किसी के सगे नहीं होते हैं।

मंत्री एके शर्मा ने सपा कार्यकर्ताओं पर लगाए महिलाओं से अभद्रता के आरोप

मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सपा कार्यकर्ताओं पर कार्यक्रम में शामिल होने आ रहीं महिलाओं से अभद्रता के आरोप लगाए। बातचीत के दौरान एके शर्मा ने कहा कि सपा के लोगों ने जिन घिनौने शब्दों का प्रयोग किया, मैं उन शब्दों के प्रयोग में भी शर्म महसूस करता हूं, लेकिन फिर भी मेरे कार्यकर्ताओं ने धैर्य और संयम का पूरा परिचय दिया है। मुझे डर था कि कहीं मेरे हजारों कार्यकर्ता सपा के चुटकी भर कार्यकर्ताओं की कुटाई न कर दें।

मंत्री जी एक भी वीडियो दिखा दें- राजीव राय

एके शर्मा द्वारा सपा कार्यकर्ताओं पर महिलाओं से अभद्रता के आरोप पर सपा सांसद ने कहा कि अगर एक भी वीडियो ऐसा है, तो माननीय मंत्री जी उसे पेश करें, मैं दावे के साथ कहता हूं कि उन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जिम्मेदारी मेरी होगी। मंत्री शर्मा के कुटाई वाले बयान पर भी सपा सांसद ने जमकर नाराजगी जताई। सपा सांसद ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में ठेके का लालच देकर मंत्री जी कितने माफियाओं को बचाएंगे कार्रवाई तो होकर रहेगी। बाकी फाइलें नहीं दबती हैं। एक वरिष्ठ बुद्धिजीवी को गुंडों और लफंगों के लिए झूठ बोलना शोभा नहीं देता है। अपने आचरण में मंत्री जी सुधार लाएं।

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- एसपी

इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर दोहरीघाट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वीडियो के आधार पर जो भी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं, उनके खिलाफ पुलिस कठोरतम कार्रवाई करेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बाक़ी पुलिस किसी के भी व्यक्तिगत दबाव में काम नहीं करती है। पुलिस पूरी तरह से निष्पक्ष होकर काम करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.