Select Date:

राजपाल यादव को 35 दिनों बाद आई याद, राव इंद्रजीत और तेजस्वी प्रताप के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

Updated on 24-03-2026 02:17 PM
राजपाल यादव को पिछले दिनों करीब 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। राजपाल यादव ने साफ-साफ कह दिया था कि उनके पास अब जेल की सजा काटने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं क्योंकि पैसे नहीं हैं। इसके बाद से बॉलीवुड से लेकर राजनैतिक दुनिया के तमाम लोग सामने आए और अपने पॉकेट के हिसाब से उन्होंने मदद की। राजपाल को तत्काल मदद करने वालों में फिल्मी सितारों के अलावा राव इंद्रजीत यादव, तेज प्रताप यादव जी जैसे नाम भी सामने आए। अब जेल से रिहा होने के करीब 35 दिनों बाद राजपाल यादव ने उनलोगों के नाम संदेश दिया है जिन्होंने उस बुरे वक्त में उनकी मदद की।

बता दें कि राजपाल यादव 17 फरवरी 2026 को 12 दिनों तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहने के बाद रिहा हो गए। हालांकि, उन्हें जमानत 16 फरवरी को मिल चुकी थी लेकिन कागजी काम में देरी के चलते वो 17 फरवरी को रिहा हुए। अब राजपाल ने उस वक्त उनकी मदद के लिए सामने आए लोगों का आभार व्यक्त किया है।

राजपाल यादव ने कहा- राव इंद्रजीत यादव जी, आपका बहुत-बहुत आभार

राजपाल यादव एक वीडियो में कहते दिख रहे हैं, 'राव इंद्रजीत यादव जी, आपका बहुत-बहुत आभार। आपने हमारी मदद करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। साथ में हृदय से आभारी हूं भाई तेज प्रताप यादव जी का, जो जनशक्ति जनता दल के संस्थापक हैं। आप राजनीति की सेवा कर रहे हैं। भविष्य के लिए आपको ढेरों शुभकामनाएं। हम अभिनेता हैं, हम आपको ढेर सारी शुभकामनाएं अपने प्रदेश की, अपने देश की सेवा करने के लिए आपको देते हैं। ऊपर वाला आपको बहुत-बहुत शक्ति प्रदान करे, ऐसी ही कामना कर रहे हैं।'

तेज प्रताप यादव ने दिए थे 11 लाख रुपये

बताते चलें कि जहां राव इंद्रजीत सिंह ने उन्हें ₹1,11,00,000 (1.11 करोड़) रुपये की मदद की थी, वहीं तेज प्रताप यादव ने एक्टर को ₹11,00,000 (11 लाख) रुपये की मदद की थी।

राजपाल बोले- मैं हृदय से बच्चे, बूढ़े, नौजवान सबका आभारी

राजपाल यादव ने आगे कहा, 'साथ में पूरे देश में चाहे कोई ब्राह्मण, पंडित, संत, फकीर, महावीर, बुद्ध विवेक, जैन...सब लोगों ने जिस तरीके से हमारे लिए रिक्शा चलाने वाले से लेकर प्लेन चलाने वाले तक, सिक्यॉरिटी गार्ड से लेकर हर विभाग के हर आदमी ने जिस तरह इंडिविजुअल प्रयास किया, प्रार्थना की, आशीर्वाद दिया, मैं हृदय से बच्चे, बूढ़े, नौजवान सबका आभारी हूं।'

चेक बाउंस केस में अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

यहां बता दें कि चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में हाल ही में 18 मार्च को सुनवाई हुई। राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया, 'हमने नियमित जमानत के लिए याचिका दाखिल कर दी है। संबंधित कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को अब तक 4.45 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है और 25 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट दिया जा रहा है।' अदालत ने एक्टर की ओर से दी गई दलील को सुनने के बाद कहा कि अगर राजपाल यादव पूरा बकाया चुकाते हैं, तो केस खत्म किया जा सकता है। अगर वह इस पर कानूनी बहस जारी रखना चाहते हैं, तो फिर मामले को उसी दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी। हालांकि, राजपाल ने कहा कि वो इस मामले पर अब बहस करके ही सुलझाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.