Select Date:

राजपाल यादव ने बताया जेल में उनके लिए क्या था सबसे मुश्किल, शेयर की कानूनी लड़ाई पर आगे की प्लानिंग

Updated on 21-02-2026 12:53 PM
एक्टर राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 17 फरवरी को अंतरिम जमानत मिली थी, जिसके बाद वह पत्नी राधा यादव के साथ शाहजहांपुर अपने गांव चले गए थे। वहां वह भतीजी की शादी में शामिल होने गए थे। अब राजपाल यादव ने अपनी जेल टर्म और कानूनी लड़ाई पर बात की। पत्नी राधा यादव ने बताया कि वह इस मुश्किल से कैसे निपटने की कोशिश कर रहे हैं। राजपाल यादव और राधा यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि कानूनी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और वो एक-एक कदम लेकर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही राजपाल यादव ने बताया कि जेल में उनके लिए क्या सबसे मुश्किल रहा था और आगे का क्या प्लान है।

राजपाल यादव और राधा ने यह बात 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कही। इसमें उन्होंने जेल में बिताए वक्त के बारे में भी बात और बताया कि उनके लिए परिवार से दूर रहना कितना मुश्किल रहा।

राजपाल यादव ने बताया जेल में उनके लिए क्या था मुश्किल

राजपाल यादव बोले, 'सबसे मुश्किल चीज परिवार से दूर रहना था। इसके अलावा मैंने रुटीन अपना लिया था। मैं सुबह जल्दी उठता था और ब्रीदिंग एक्सर्साइज करता था। मानसिक संतुलन बनाए रखने पर ध्यान देता था। और ये मामला कई साल से चल रहा है। मुझे लगा कि इसे कानूनी रूप से निपटाना ही सही है।'

यह बोलीं राजपाल यादव की पत्नी राधा

वहीं, राजपाल यादव की पत्नी राधा ने कहा, 'हमने सभी कानूनी और जो भी सम्मानजनक विकल्प थे, उन पर विचार किया था। कभी-कभी समाधान केवल इच्छाशक्ति पर निर्भर नहीं करता, बल्कि समय पर भी निर्भर करता है।'

मदद करने वालों के लिए यह बोले राजपाल यादव और राधा

राजपाल यादव जब तिहाड़ जेल गए, तो फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनकी मदद को आगे आए। सोनू सूद और सलमान खान, अजय देवगन से लेकर गुरमीत चौधरी, गुरु रंधावा, मीका सिंह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत कई सेलेब्स ने राजपाल यादव की आर्थिक मदद की। कई सेलेब्स ने राजपाल यादव को काम ऑफर किया। राजपाल और उनकी पत्नी ने मदद करने वालों का नाम तो नहीं बताया, पर उन सभी का शुक्रिया अदा किया, जो इस मुश्किल घड़ी में उनकी मदद को आगे आए। राजपाल बोले, 'मुझे मिले प्यार और सद्भावना के लिए मैं आभारी हूं। इस दौरान जो बात मेरे साथ सबसे ज्यादा जुड़ी रही, वह थी लोगों का विश्वास। दर्शकों, कलीग और मेरे शुभचिंतकों का मुझ पर विश्वास कायम रहा। मुझ जैसे व्यक्ति के लिए सम्मान, समय और अपनी बात कहने का मौका मिलना किसी भी चीज से ज्यादा मायने रखता है।'

राजपाल यादव ने बताया अब आगे क्या करेंगे

राजपाल यादव ने फिर अपने भविष्य का प्लान बताया कि वह आगे क्या करेंगे। वह बोले, 'मैं कोर्ट का सम्मान करता रहूंगा और हर निर्देश का पालन करूंगा। मैंने शुरू से ही यही रुख अपनाया है और कानूनी प्रक्रिया को अपना काम करने दूंगा। काम के शेड्यूल कुछ समय के लिए लटक सकता है, लेकिन मैं धीरे-धीरे और जिम्मेदारी से काम फिर से शुरू करूंगा। एक्टिंग कई सालों से मेरी जिंदगी रही है और मैं इसके प्रति समर्पित हूं।'

बताया अंतरिम जमानत के बाद क्या किया

राजपाल यादव ने फिर बताया कि अंतरिम जमानत मिलने के बाद उन्होंने क्या किया। वह बोले, 'रिहाई के बाद मैं सीधे शाहजहांपुर अपनी भतीजी की शादी में गया और अपने परिवार के साथ होने पर बहुत खुश था। मुश्किल दौर के बाद उस पल अपनों के बीच रहना मेरे लिए बहुत मायने रखता था।'

राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला क्या है?

मालूम को राजपाल यादव ने साल 2010 में एक फिल्म बनाई थी 'अता पता लापता' और उसी से जुड़े चेक बाउंस केस में उन्हें जेल जाना पड़ा था। यह मामला साल 2012 में शुरू हुआ, जब राजपाल यादव की फिल्म रिलीज हुई। इसमें उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट्स नाम की एक प्राइवेट कंपनी से 5 करोड़ रुपये लेकर लगाए थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही और पैसे भी डूब गए। राजपाल यादव पर आर्थिक तंगी आ गई, काफी नुकसान हुआ और जिस कंपनी से पैसे लिए थे वो भी डूब गए। समय रहते वह लिए पैसे वापस नहीं कर पाए और वक्त के साथ ब्याज लगकर 5 करोड़ से रकम 9 करोड़ रुपये हो गई। राजपाल यादव ने इस दौरान कंपनी को जो 7 चेक अलग-अलग समय पर दिए थे, वो सभी बाउंस हो गए। तब मुरली प्रोजेक्ट्स ने राजपाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। वही मामला बढ़ते-बढ़ते अब 2026 तक जा पहुंचा था और फिर दिल्ली हाई कोर्ट को राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश देना पड़ा।

18 मार्च को अगली सुनवाई, कोर्ट में राजपाल यादव को रहना होगा मौजूद

राजपाल यादव ने भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी, जो उन्हें कुछ शर्तों और बेल बॉन्ड भरने के बाद 30 दिनों के लिए मिल गई। अब राजपाल यादव के इस केस की सुनवाई 18 मार्च को होगी और तब उन्हें और विपक्षी पार्टी को कोर्ट में उपस्थित होना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.