Select Date:

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 2 MLA गैरहाजिर, न NDA जीतेगा और न महागठबंधन, जानिए फिर क्या होगा

Updated on 16-03-2026 03:20 PM
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण पूरी तरह से बदल जाएगा। ऐसे में सिर्फ एक MLA का वोट पांचवे उम्मीदवार की हार-जीत तय कर देगा, लेकिन तब भी वोटों की एक और बार गिनती होगी। समझिए कैसे।


बिहार में 5वीं राज्यसभा सीट पर मामला फंसा

कांग्रेस के दो गायब विधायकों के वोट जोड़ कर भी महागठबंधन के पास राजद, कांग्रेस, लेफ्ट और AIMIM को मिलाकर 40 वोट ही पूरे होते हैं। यानी इस हालत में भी महागठबंधन उम्मीदवार राजद के अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह की जीत तय नहीं होगी। क्योंकि अगर कुल वोट को देखें तो महागठबंधन 40, NDA 38 और BSP के 1 विधायक को मिलाकर संख्या होती है 80 जो कि बहुमत से 1 वोट कम है।

कांग्रेस के 2 विधायकों के वोट न करने पर भी मामला फंसेगा

लेकिन कांग्रेस के दो विधायक अगर अंत तक वोट नहीं डालते हैं तो ये संख्या हो जाएगी 78। अब समझिए नया समीकरण। फिलहाल महागठबंधन के पास राजद के 25, कांग्रेस के 4, लेफ्ट के 4 और AIMIM के 5 विधायकों ने वोट डाले हैं। इसमें कांग्रेस के 2 विधायक अनुपस्थित हैं। ये संख्या हो जाती है 38, मतलब महागठबंधन के खाते में कुल जमा वोट हैं 38। वहीं हम अगर NDA को देखें तो उसके पास बीजेपी-जदयू के 10, लोजपा (रामविलास) के 19, HAM के 5 और RLM के 4 विधायक मिलाकर कुल वोट 38 ही हैं। यानि मुकाबला यहां बराबर का फंस रहा है।

कौन है वो एक विधायक जो हो गया अचानक से अहम

उधर जीतन राम मांझी की समधन और बहू की तेजस्वी यादव से मुलाकात ने अलग सियासी पारा चढ़ा दिया है। बावजूद इसके अगर क्रॉस वोटिंग नहीं होती है तो ऐसे में चैनपुर से बसपा के विधायक सतीश कुमार का वोट अहम हो गया है। बसपा विधायक का एक वोट NDA या महागठबंधन जिसके खाते में गया, वो एक वोट से ही आगे हो जाएगा यानि कुल 39 वोट। फिर भी बहुमत के लिए 40 वोटों की जरूरत होगी। ऐसे में BSP विधायक का वोट मिलने के बाद भी कोई एक पक्ष चुनाव नहीं जीत पाएगा। तब जाकर दूसरी वरीयता के वोट गिने जाएंगे और इसके बाद ही 5वीं सीट के उम्मीदवार की हार-जीत का फैसला होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
Advt.