राखी सावंत ने बर्थडे पर काटा इतना बड़ा केक, डांस फ्लोर का वीडियो देख लोग बोले- ओह गॉड, इतनी सारी राखियां एकसाथ!
Updated on
27-11-2025 01:51 PM
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने बर्थडे पर दोस्तों के साथ खूब गदर मचाया है। राखी से 47वें बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां सामने आी हैं, जिनमें दोस्तों के साथ खड़ी होकर मल्टी लेयर्ड केक काटती दिख रही हैं। वहीं कुछ वीडियोज में राखी अपनी सहेलियों के साथ स्टेज तोड़ डांस भी करती नजर आ रही हैं।
इस वक्त सोशल मीडिया पर राखी खूब छाई हैं। उनके इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज़ सामने आए हैं। इन तस्वीरों में राखी काफी अलग-अलग पोज दे रही हैं और वीडियो में खूब मटक भी रही हैं। बता दें कि राखी ने बुधवार की शाम अपनी ये बर्थडे पार्टी रखी थी।
‘परदेसिया’ गाने पर खूब जमकर डांस किया
राखी सावंत ने अपने बेहद करीबी दोस्तों के साथ अपने बर्थडे पर केक कटिंग की। इस मौके पर उनके साथ 'बिग बॉस 18' फेम हेमा शर्मा भी दिखीं। रेखा ने हेमा के साथ 'परदेसिया' गाने पर खूब जमकर डांस भी किया जिसका वीडियो भी सामने आया है। यहां ये भी बता दें कि यही वो गाना है जिसपर कई साल पहले राखी सावंत बतौर आइटम डांस करती नजर आई थीं और इसी गाने से उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई थी।
मलाड में न्यू लिंक रोड ग्लास हाउस में थी ये पार्टी
हालांकि, राखी का बर्थडे 25 नवंबर को था लेकिन उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और अपनों के साथ मिलकर अपना ये खास दिन 26 नवंबर को सेलिब्रेट किया है। राखी सावंत ने अपनी ये बर्थडे पार्टी मुंबई, मलाड में न्यू लिंक रोड ग्लास हाउस में रखी थी। इन वीडियोज़ पर उनके फैन्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां भी दी हैं और उन्हें इंडस्ट्री की सबसे अधिक एंटरटेनिंग कलाकार भी कहा है।
वहीं कुछ लोगों ने वीडियो को देखकर बातें भी बनाई हैं। एक ने लिखा है- इसने सबका दिमाग अपनी तरह बना दिया है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- ओह माय गॉड, इतनी सारी राखी सावंत एकसाथ! कई लोगों ने कहा है- एक झेलनी मुश्किल थी, यहां इतनी सारी राखियां एकसाथ हैं।
सबके सामने की खोलने लगीं बर्थडे गिफ्ट
राखी सावंत ने अपने बर्थडे की शानदार पार्टी रखी। इस पार्टी में राखी ने अपने दोस्तों और इंडस्ट्री से कुछ करीबियों को बुलाया था। बर्थडे पार्टी की इलकियों में राखी अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस करती और झूमती दिख रही हैं। मजेदार ये भी रहा कि छोटे बच्चों की तरह राखी सबके सामने ही अपना बर्थडे गिफ्ट खोल-खोलकर दिखाने लगीं।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…