Select Date:

रकुल प्रीत सिंह को 4 द‍िन शूटिंग के बाद प्रभास की फिल्‍म से निकाल दिया बाहर, सुशांत के साथ MS Dhoni भी गंवाई

Updated on 12-09-2024 03:22 PM
रकुल प्रीत सिंह उन पॉपुलर एक्‍ट्रेसेस में से हैं, जिन्‍होंने बॉलीवुड के साथ ही साउथ की फिल्‍मों में खूब नाम कमाया है। दिल्‍ली की इस हसीना ने 2009 में कन्‍नड़ फिल्‍म 'गिल्‍ली' से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया था। अब रकुल ने एक इंटरव्‍यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्‍ट्रेस ने बताया कि उनकी पहली तेलुगू फिल्‍म 'वेंकटाद्री एक्सप्रेस' की रिलीज से पहले उन्हें दो फिल्मों से रातों-रात रिप्लेस कर दिया गया था। खास बात ये है कि इनमें से एक में प्रभास थे। और तो और रकुल ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एमएम धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' में पहले उन्‍हें कास्‍ट किया गया था, लेकिन बाद में यह रोल दिशा पाटनी को दे दिया गया।

रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्‍ट में रकुल ने अपने फिल्‍मी करियर पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्‍होंने साउथ सिनेमा और बॉलीवुड में नेपोटिज्‍म का भी जिक्र किया। एक्‍ट्रेस ने इसी दौरान बताया कि प्रभास के साथ वह जिस तेलुगू फिल्‍म में काम कर रही थीं, उसकी चार दिनों की शूटिंग भी हो चुकी थी। लेकिन फिर उन्‍हें बिना बताए, रातों-रात यह रोल किसी और को दे दिया गया।

प्रभास की फिल्‍म की कर चुकी थीं चार दिन की शूटिंग


रकुल ने कहा, 'मेरे डेब्यू से पहले, चार दिनों की शूटिंग के बाद मुझे एक फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था। यह प्रभास के साथ एक तेलुगू फिल्म थी। लेकिन कभी-कभी, जब आप इंडस्ट्री या इसके कामकाज के तरीके के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं तो आप इसे अपने दिल पर नहीं लेते हैं। मासूमियत और भोलेपन में एक खूबसूरती होती है। मैं तब इतनी भोली थी कि मैंने सोचा, 'ओह, ठीक है उन्होंने मुझे हटा दिया है? कोई बात नहीं, शायद यह मेरे लिए नहीं था, मैं कुछ और करूंगी।'

'भोलेपन के कारण दिमाग में नहीं भरा जहर'


एक्‍ट्रेस ने आगे कहा कि जब आप करप्‍ट नहीं होते हैं, तो लोग आपको घेरना शुरू कर देते हैं। वो आपको बताते हैं कि आपके साथ ऐसा क्‍यों हुआ, ये सारी बातें आपके दिमाग में जहर घोलने का काम करती हैं। लेकिन तब उनके आस-पास कोई नहीं था। वह कहती हैं कि उनके इस 'भोलेपन' ने उन्‍हें कुछ भी नेगेटिव सोचने से रोका।

रकुल बोलीं- मैं शूट खत्‍म कर दिल्‍ली आ गई थी


रकुल प्रीत ने आगे रिप्लेस किए जाने पर कहा, 'मुझे पता चला कि निर्माता को यह एहसास हुआ कि फिल्म का स्केल बड़ा है। ऐसे में किसी नई एक्‍ट्रेस की बजाय उस रोल में एक पॉपुलर अभ‍िनेत्री को कास्‍ट करना बेहतर था। हालांकि, मुझे इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया। मैं अपना शेड्यूल खत्म करने के बाद दिल्ली गई थी और बाद में मुझे इस बारे में खबर लगी।'

एक और बड़ी फिल्‍म में की गईं रिप्‍लेस तो उड़ने लगी अफवाह


रकुल बताती हैं कि आगे फिर एक दूसरे प्रोजेक्ट में भी उनके साथ ऐसा ही हुआ। लेकिन उसकी शूटिंग नहीं हुई थी। उन्‍होंने बस फिल्‍म साइन की थी। वह कहती हैं, 'जब दो बड़ी फिल्मों के साथ हुआ, तो एक धारणा बनने लगी, अफवाहें सामने आने लगीं, जहां लोग आश्चर्य करते हैं कि क्या आपको इसलिए रिप्लेस किया जा रहा है क्योंकि आपके रवैये में समस्या है या आपको एक्‍ट‍िंग नहीं आती। मुझे पता था कि मुझे वह पहला बड़ा लॉन्च नहीं मिलेगा, मुझे अपने तरीके से काम करना था और फिर, मेरी शुरुआत एक छोटी फिल्म से हुई जो बड़ी हिट बन गई।'

तारीख की समस्‍या के कारण रिजेक्‍ट करनी पड़ी धोनी बायोपिक


इसी इंटरव्यू में, रकुल प्रीत सिंह ने यह भी खुलासा किया कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में पहले वह दिखने वाली थीं। उन्‍होंने नीरज पांडे के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म साइन कर ली थी। तारीखों की समस्या के कारण उन्‍होंने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया। वह कहती हैं, 'यह वही रोल था, जिसे बाद में दिशा पाटनी ने निभाया।'

धोनी बायोपिक मिस होने पर रो पड़ी थीं रकुल प्रीत सिंह


रकुल प्रीत सिंह ने कहा, 'मैंने कॉस्ट्यूम और स्क्रिप्ट रीडिंग का काम पूरा कर लिया था, लेकिन फिर शूट‍िंग की तारीखें एक महीने आगे बढ़ गईं। मैं तब राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही थी। 'ब्रूस ली: द फाइटर' एक महीने में रिलीज होने वाली थी और दो गाने शूट होने बाकी थे। इसलिए, मैं दोनों फिल्‍मों को एकसाथ एडजस्ट नहीं कर पाई। हां, मैं रो पड़ी क्‍योंकि मैंने इतनी अच्छी फिल्म मिस कर दी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
साउथ के स्टार एक्टर-डायरेक्टर धनुष ने एक बार फिर राजनीति में आने की अटकलों को हवा दी है। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि वे सिर्फ फिल्मों से जुड़े जश्न…
 27 July 2026
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
 27 July 2026
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
 27 July 2026
मशहूर होस्ट करण जौहर एक बार फिर नए सीजन की कमान संभालते नजर आएंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 जाने-माने सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और चालबाजी के इस सबसे…
 27 July 2026
हनी सिंह के साथ करियर की शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर नया दावा किया है। इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट में रेशम…
 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
Advt.