निशाने पर आईं राम चरण की बीवी उपासना का करारा जवाब, पूछा- क्या औरत ये तय नहीं कर सकती कि कब बच्चा करना है?
Updated on
20-11-2025 01:14 PM
साउथ स्टार राम चरण की बीवी उपासना कामिनेनी प्रेग्नेंट हैं। वो जल्द ही जुड़वां बच्चों को जन्म देंगी। वो हाल ही में IIT हैदराबाद गई थीं, जहां पर यंग लड़कियों को अपनी परिस्थिति के अनुसार एग फ्रीज करने की सलाह दी थी। इसे उनका सबसे बड़ा इंश्योरेंस बताया था। इस बयान के बाद उनकी आलोचना होने लगी। पर अब उन्होंने इसका करारा जवाब दिया है।
उपासना कामिनेनी ने इंस्टाग्राम पर आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए लिखा, 'क्या एक औरत के लिए समाज के दबाव में आए बिना लव मैरिज करना गलत है? सही साथी का इंतजार करना गलत है? परिस्थितियों के आधार पर ये तय करना गलत है कि वो कब बच्चा पैदा करे? अपने लक्ष्य और करियर पर ध्यान देना गलत है? वो सिर्फ शादी या जल्दी बच्चे पैदा करने के बारे में सोचे?'
IVF को प्रमोट करने के आरोप पर भी दिया जवाब
उपासना अस्पताल की मालकिन हैं। इसलिए उनपर आरोप लग रहे हैं कि वो अपोलो में IVF को प्रमोट कर रही हैं। इसपर भी उन्होंने जवाब दिया, 'फैक्ट चेक। मैं जब 27 साल की थी, तब अपने फैसले पर प्यार और साथ निभाने के लिए शादी की। 29 की उम्र में पर्सनल और हेल्थ रीजन से एग फ्रीज करने का फैसला किया। मैं हमेशा इस बारे में बात करती हूं, ताकि अन्य महिलाएं अपने ऑप्शन के बारे में जान सकें। (रेकॉर्ड के लिए ये अपोलो में नहीं हुआ था)। मैंने 36 की उम्र में पहला बच्चा किया और अब 39 में जुड़वां बच्चों की उम्मीद कर रही हूं।'
शादी और करियर दोनों हैं जरूरी
आखिरी में वो लिखती हैं कि अपनी इस पूरी जर्नी में उन्होंने करियर बनाने और शादी को संवारने दोनों को बराबर महत्व दिया। इसकी वजह ये है कि एक खुशहाल और स्थिर माहौल परिवार को पालने के लिए बहुत जरूरी होता है। उनके लिए शादी और करियर एक-दूसरे के आमने-सामने नहीं हैं। बल्कि दोनों ही समान रूप से संतुष्ट जिंदगी के हिस्से हैं। टाइमलाइन वो तय करती हैं और ये उनका अधिकार है।
उपासना ने क्या बयान दिया था?
उपासना ने IIT हैदराबाद में एक सेशन में कहा था कि महिलाओं के लिए सबसे बड़ा इंश्योरेंस अपने एग्स फ्रीज करना है। आप ये चुन सकती हैं कि शादी कब करनी है, कब बच्चे करने हैं। वो बोलीं, 'आज मैं पैरों पर खड़ी हूं और अपनी कमाई खुद करती हूं।'
2012 में हुई थी राम और उपासना की शादी
बता दें कि राम चरण और उपासना ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 11 साल बाद उनकी बेटी क्लिन कारा का जन्म हुआ था। कुछ दिन पहले ही उपासना की गोद भराई की रस्म हुई, जिसमें पता चला कि वो दोबारा प्रेग्नेंट हैं।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…