Select Date:

राम गोपाल वर्मा ने दाऊद इब्राहिम को बताया प्रेरणा तो मचा बवाल, टीचर्स डे पर किए पोस्ट के कारण हो रही किरकरी

Updated on 06-09-2025 02:04 PM
देशभर में 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया गया। इस मौके पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी एक्स हैंडल पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कुछ हस्तियों के नाम भी अपने पोस्ट में मेंशन किए। अमिताभ बच्चन, ब्रूस ली, श्रीदेवी जैसे सितारों के को अपना गुरु बताया। मगर इसके बाद ही विवाद खड़ा गया। क्योंकि इसमें एक नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का था। इस पर लोगों ने उनकी खटिया खड़ी कर दी और जमकर आलोचना की। साथ ही सलाह भी दी।

दरअसल, राम गोपाल वर्मा अक्सर विवादों में छाए रहते हैं। उन्होंने शिक्षक दिवस के मौके पर पोस्ट लिखा, 'मैं जो कुछ भी बना और जो भी फिल्में बनाईं, उन सभी महान लोगों को मेरा सलाम, जिन्होंने मुझे कुछ बनने के लिए प्रेरित किया, जो भी मैं आज हूं और जो भी फिल्में मैंने बनाईं, उन्हें बनाने के लिए इन्सपायर किया। इनमें अमिताभ बच्चन, स्टीवन स्पीलबर्ग, ऐन रैंड, ब्रूस ली, श्रीदेवी और दाऊद इब्राहिम शामिल हैं। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।'

राम गोपाल वर्मा की आलोचना

अब राम गोपाल के इस पोस्ट पर लोगों ने रिएक्ट किया और उनकी कड़ी आलोचना की। दाऊद का नाम लिखने पर यूजर्स भड़क गए। एक ने कहा, 'दाऊद के टीचर को भी वाकई गर्व होना चाहिए, क्योंकि एक टीचर न सिर्फ दुनिया में सबसे ऊपर रहना सिखाता है, बल्कि कभी-कभी अंडरवर्ल्ड में भी रहना सिखाता है।' दूसरे ने पूछा, 'आपने दाऊद इब्राहिम से क्या सीखा?'

राम गोपाल वर्मा ने दाऊद पर बनाई थी मूवी

फिल्ममेकर के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'ओसामा बिन लादेन को भी जोड़ लो।' जबकि एक ने कहा, 'आप दाऊद इब्राहिम को अपनी इंस्पिरेशन बताकर मजाक कर रहे हैं।' एक ने लिखा, 'दाऊद इब्राहिम का ख्याल आपके दिमाग में कब आया?' बता दें कि फिल्ममेकर ने साल 2021 में फिल्म 'डी कंपनी' का डायरेक्शन किया था, जो दाऊद इब्राहिम के गिरोह की असली कहानी पर आधारित थी। फिल्म में अजय देवगन, मोहनलाल, विवेक ओबेरॉय, मनीषा कोइराला, अंतरा माली और सीमा बिस्वास नजर आए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.