Select Date:

राम नवमी की छुट्टी का नहीं हुआ बहुत फायदा, ओपनिंग डे पर ही 'भोला' के छूट गए पसीने

Updated on 31-03-2023 07:58 PM
राम नवमी के मौके पर रिलीज हुई 'भोला' का ओपनिंग डे पर वही हाल हुआ है, जिसकी भनक गुरुवार को मॉर्निंग शोज में ही लग गई थी। अजय देवगन और तब्‍बू स्‍टारर इस फिल्‍म को उम्‍मीद से बहुत कम, लेकिन औसत ओपनिंग मिली है। तमिल फिल्‍म 'कैथी' की रीमेक 'भोला' ने पहले दिन बॉक्‍स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। हालांकि, इस दहाई अंक त‍क पहुंचने में भी फिल्‍म को बहुत मशक्‍कत करनी पड़ी है। फिल्‍म के डायरेक्‍टर अजय देवगन को देश के कई राज्‍यों में राम नवमी की छुट्टी का शुक्रगुजार होना चाहिए, जिसके कारण ईवनिंग शोज में सिनेमाघरों में थोड़ी रौनक देखने को मिली।

Bholaa Box Office Collection: 'भोला' की एडवांस बुकिंग बहुत ही बेकार रही है। रिलीज से 11 दिन पहले एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी, बावजूद इसके ओपनिंग डे के लिए फिल्‍म की एडवांस बुकिंग महज 2 करोड़ रुपये रही। उम्‍मीद थी कि राम नवमी की छुट्टी और अजय देवगन के स्‍टारडम के बूते फिल्‍म को मास मार्केट में बढ़‍िया रेस्‍पॉन्‍स मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मॉर्निंग शोज में सिनेमाघरों में सिर्फ 10% सीटों पर ही दर्शक नजर आए, जबकि दोपहर के शोज में यह संख्‍या बढ़कर 17% और शाम के शोज में करीब 16.55% रही। नाइट शोज में 'भोला' देखने वालों दर्शकों की संख्‍या सबसे अध‍िक देख गई। लेट नाइट शोज में ऑडियन्‍स ऑक्‍यूपेंसी 21% से अध‍िक थी। यह अच्‍छे संकेत हैं, क्‍योंकि इसका मतलब है आगे आने वाले दिनों में खासकर वीकेंड में कमाई बढ़ेगी।

कई जगहों पर 'सम्राट पृथ्‍वीराज' जैसा है 'भोला' का हाल

Bholaa Movie Budget: 'भोला' का बजट 100 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्‍म को हिट का टैग लेने के लिए वीकेंड में तगड़ा जोर लगाना पड़ेगा। ओपनिंग डे पर महाराष्‍ट्र सर्किट के साथ ही आंध्र प्रदेश और निजाम सर्किट में फिल्‍म का कलेक्‍शन बहुत ही कम रहा है। हालांकि, सुबह के शोज का हाल देखकर यह भी नहीं लग रहा था कि 'भोला' 10 करोड़ कमा पाएगी। लेकिन दिल्‍ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश सहित चंडीगढ़ और राजस्‍थान में ईवनिंग और नाइट शोज ने फिल्‍म की लाज बचा ली। कई सर्किट्स में फिल्‍म का हाल अक्षय कुमार की डिजास्‍टर फिल्‍म 'सम्राट पृथ्‍वीराज' जैसा रहा है।

सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स और 3डी वर्जन पर है पूरा दांव

'भोला' देशभर में करीब 4000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। फिल्‍म एक हाई-ऑक्‍टेन एक्‍शन फिल्‍म है, जिसमें वीएफएक्‍स का भी भरपूर इस्‍तेमाल है। ऐसे में हिंदी सर्किट्स के सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स पर फिल्‍म का बड़ा दांव है। इस जॉनर की फिल्‍में आम तौर पर मल्‍टीप्‍लेक्‍स में बहुत अच्‍छा परफॉर्म नहीं करती हैं, लेकिन 'भोला' के साथ अच्‍छी बात यह है कि इसके 3डी वर्जन को मल्‍टीप्‍लेक्‍स में औसत से अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिला है।

'भोला' पर मंडरा रहा है सर्वाइवल का खतरा!

हालांकि, फिल्‍म पर अभी भी सर्वाइवल का खतरा मंडरा रहा है। फिल्‍म के पास चार दिनों का एक्‍सटेंडेट वीकेंड है। रमजान के कारण रोज़ा रखने वाले दर्शक सिनेमाघरों से दूर हैं। तमिल फिल्‍म 'कैथी' पहले से ही ओटीटी पर हिंदी वर्जन में उपलब्‍ध है। इन तमाम बातों को ध्‍यान में रखते हुए 'भोला' को वीकेंड तक अपनी कमाई में सुधार लाना होगा, क्‍योंकि अगर ऐसा नहीं होता है तो अजय देवगन की यह फिल्‍म लुढक सकती है। उनकी पिछली रिलीज 'दृश्‍यम 2' ने ओपनिंग डे पर 14.92 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि हालिया रिलीज 'तू झूठी मैं मक्‍कार' ने 14 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। 'भोला' ने 10 करोड़ रुपये के नेट कलेक्‍शन से शुरुआत की है। यानी रास्‍ता आगे कठ‍िन भी है और लंबा भी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.