Select Date:

रमनदीप सिंह ने 21 मीटर भागकर लपकी गेंद तो बॉल बॉय ने भी किया कमाल

Updated on 06-05-2024 01:00 PM
लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में बल्लेबाज ने धमाका किया। केकेआर के बल्लेबाजों ने लखनऊ के बॉलिंग की जमकर धुनाई की। इतिहास में पहली बार लखनऊ के इकाना स्टेडियम में किसी टी20 मुकाबले में 200 रनों का स्कोर बना। इन सब के बीच फील्डिंग का भी कमाल देखने को मिला। केकेआर की पारी के दौरान लखनऊ ने दो बेहतरीन कैच लपके। फिर लखनऊ की पारी के दौरान भी कमाल की फील्डिंग हुई।

गौतम से शुरू हुआ सिलसिला

इस मैच में बेहतरीन कैच लेने का सिलसिला कृष्णप्पा गौतम ने शुरू किया। उन्होंने पीछे भागते हुए आंद्रे रसेल का कैच लपका। गौतम मैच में प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा नहीं थे। सब्स्टीट्यूट के रूप में वह मैदान पर आए थे। कवर पर पीछे भागते हुए गौतम ने यह कैच लिया।

विकेट के पीछे राहुल का कमाल

केएल राहुल ने विकेट के पीछे श्रेयस अय्यर का बेहतरीन कैच लपका। केकेआर की पारी के आखिरी ओवर में राहुल ने बाएं तरफ कूदकर एक हाथ से गेंद को लपका। विकेटकीपर के लिए हमेशा लेग साइड में जाकर गेंद पकड़ना मुश्किल होता है।

रमनदीप सिंह का स्पेशल कैच

रमनदीप सिंह ने अपने कैच से गौतम और राहुल को पीछे छोड़ दिया। लखनऊ की पारी के दूसरे ओवर में गेंद ने अर्शिन कुलकर्णी के बल्ले का किनारा लेकर हवा में चली गई। कवर से पीछे भागते हुए रमनदीप ने डाइव मारकर कैच लपका। कैच लेने के लिए उन्हें 21 मीटर भागना पड़ा था।

बॉल बॉय ने लूटी महफिल

खिलाड़ियों के कमाल के बीच बॉल बॉय ने महफिल लूट ली। मार्कस स्टोइनिस ने थर्ड मैन पर छक्का मारा। वहां फील्डिंग कर रहे बॉल बॉय ने भागते हुए गेंद को लपक लिया। इसके बाद पूरा स्टेडियम झूम गया। जोंटी रोड्स ने ताली भी बजाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.