Select Date:

39000% का तूफानी रिटर्न दे चुकी रामदेव की कंपनी, अब मुनाफा भी बांटेगी

Updated on 12-09-2022 06:44 PM

योगगुरु रामदेव की एकमात्र लिस्टेड कंपनी Patanjali Foods के स्टॉक में तेजी का सिलसिला जारी है। बीते शुक्रवार के बाद अब सोमवार को भी स्टॉक ने 52 वीक के हाई लेवल को टच किया है। इसी के साथ कंपनी का मार्केट कैपिटल 50 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। 

स्टॉक का परफॉर्मेंस: पिछले 5 साल में Patanjali Foods के शेयर की कीमत लगभग ₹21 से बढ़कर ₹1393 के स्तर पर पहुंच गई है। यह लगभग 6,250 प्रतिशत रिटर्न है। वहीं, लगभग तीन साल में यह एफएमसीजी स्टॉक बीएसई पर 3.54 रुपये के स्तर से बढ़कर 1393 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक पहुंच गया है। इस छोटी अवधि में निवेशकों को 39,250 प्रतिशत तक रिटर्न मिला है। 

अभी क्या है स्थिति: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को Patanjali Foods का स्टॉक बीएसई पर 1415 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। यह 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर है। पिछले चार कारोबारी दिन में रामदेव समर्थित कंपनी के शेयर की कीमत लगभग ₹1285 से बढ़कर ₹1415 हो गई है। सिर्फ इन चार कारोबारी दिन में निवेशकों को 10 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न मिला है।  आपको बता दें कि Patanjali Foods का लक्ष्य भारत को खाद्य तेल के आयात से मुक्त बनाना चाहता है। इस मकसद को पूरा करने के लिए कंपनी ने लगभग 15 लाख एकड़ भूमि में पाम के पेड़ लगाए हैं जो अगले 40 वर्षों तक देश में पाम ऑयल का उत्पादन जारी रखेंगे।

डिविडेंड देगी कंपनी: Patanjali Foods का स्टॉक निवेशकों को डिविडेंड भी देने वाला है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को ₹5 प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी के निदेशक मंडल ने डिविडेंड भुगतान के लिए रिकॉर्ड तिथि 26 सितंबर 2022 तय की है। इसका मतलब है कि यह मल्टीबैगर एफएमसीजी स्टॉक 23 सितंबर 2022 को एक्स-डिविडेंड का कारोबार करने जा रहा है। बता दें कि 24 और 25 तारीख को शनिवार और रविवार होंगे और शेयर बाजार में साप्ताहिक अवकाश होगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.