Select Date:

रमीज राजा ने बताया भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले बाबर आजम से क्या हुई बात

Updated on 23-10-2022 05:46 PM

भारत और पाकिस्तान की टीमें आज एक दूसरे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने अभियान का आगाज करेगी। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों के साथ उनके फैंस भी काफी उत्साहित है। भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बॉस रमीज राजा ने खुलासा किया है कि बाबर आजम के साथ उनकी आखिरी मिनट में क्या बातचीत हुई है। रमीज राजा ने बताया कि मैंने कप्तान बाबर आजम से कहा है कि सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप जीतने के सपने देखें।

रमीज राजा ने टीवी से बात करते हुए कहा 'मैंने कप्तान बाबर आजम से कहा है कि सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप जीतने के सपने देखें। मैंने बाबर आजम से कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी घर वापस लाने के अलावा और कोई विकल्प दिमाग में नहीं रखना चाहिए।'

बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं और टीम इंडिया ने 5 मैच जीतकर अपना दबदबा बनाया हुआ है। मगर आखिरी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में जब यह दोनों टीमें आमने सामने हुई थी तो पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। यह पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पहली जीत थी।

रमीज राजा ने बाबर के साथ ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों से निपटने के तरीके के बारे में कुछ सुझाव भी साझा किए। 1992 में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था और रमीज उस टीम का हिस्सा थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.