Select Date:

रणबीर कपूर ने बताया- ब्रह्मास्त्र के लिए क्यों नहीं ली फीस

Updated on 23-09-2022 06:19 PM

अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कई तरह की खबरे हैं। मूवी ने ठीक-ठाक कमाई की है। कई रिपोर्ट्स इसे हिट बता रही हैं वहीं फिल्म के भारी बजट को लेकर चल रही खबरों की वजह से कई लोग इसे हिट नहीं मान रहे। ब्रह्मास्त्र का बजट पहले 410 करोड़ रुपये के आसपास बताया गया था। बाद में सोशल मीडिया पर खबरें आईं कि फिल्म में 650 रुपये खर्च हुए हैं। चर्चा यह भी है कि वीएफएक्स के भारी बिल की वजह से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी सैलरी नहीं लगी। अब डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस पर जवाब दिया है।

अयान बोले- बलिदानों से बनी है फिल्म

अयान मुखर्जी ब्रह्मास्त्र को मिले प्यार से खुश हैं। अब रणबीर और आलिया की ब्रह्मास्त्र में सैलरी पर उन्होंने जवाब दिया है। अयान ने ट्रेड ऐनालिस्ट कोमल नाहटा से बातचीत में कहा, सच तो यह है कि फिल्म कई सारे व्यक्तिगत बलिदानों की वजह से बनी है। यह सच है कि एक स्टार के तौर पर रणबीर जितना लेते हैं, उन्होंने ब्रह्मास्त्र की मेकिंग के लिए कुछ भी नहीं लिया। यह बहुत-बहुत बड़ी बात है। वर्ना फिल्म बनाना संभव नहीं हो पाता।

आलिया को मिली काफी कम फीस

अयान ने आलिया के बारे में भी बात की, आलिया को साल 2014 में फिल्म के लिए साइन किया गया था। उस वक्त उसकी कुछ ही फिल्में रिलीज हुई थीं। वह उतनी बड़ी स्टार नहीं थीं जितनी आज हैं। फिल्म में आलिया के लिए जो अमाउंट फिक्स किया गया था वो बहुत बड़ा नहीं था बल्कि बहुत छोटा था। जब तक फिल्म पूरी हुई तो आलिया तक ने कहा कि सारा अमाउंट फिल्म की मेकिंग में चला गया।

रणबीर ने क्यों नहीं ली फीस

रणबीर कपूर ने इसी सवाल कि जवाब दिया, आपने जो प्रश्न पूछा है कि मैंने कुछ चार्ज किया है या नहीं किया। यह मेरे जीवनभर की इक्विटी है, मैं भी फिल्म का पार्ट प्रोड्यूसर हूं। मेरा नजरिया और सोच लॉन्ग रन है। मैंने पार्ट वन में पैसे नहीं लिए लेकिन जो विश्वास है कि तीन पार्ट में जो ये फिल्म कमा सकती है वो किसी भी चीज से ज्यादा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.