Select Date:

रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर' दोबारा हुई पोस्टपोन, अगस्त-सितंबर में रिलीज से निराश 'रामायणम्' की टीम

Updated on 30-12-2025 01:58 PM
रणबीर कपूर के दो बड़े प्रोजेक्ट पाइपाइन में हैं। एक संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' और दूसरी नितेश तिवारी की 'रामायणम्'। दोनों के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। हालांकि उन्हें अभी लंबा इंतजार करना होगा। क्योंकि जहां रहले भंसाली की फिल्म मार्च, 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार थी, वहीं, इसे एक बार फिर से पोस्टपोन कर दिया गया है। जिससे 'रामायणम्' की टीम निराश हो गई है क्योंकि उनकी फिल्म दिवाली पर थिएटर्स में आनी है।

दरअसल, 'लव एंड वॉर' पहले मार्च, 2026 में रिलीज की जा रही थी। लेकिन फिर इसे मई, 2026 में पोस्टपोन कर दिया गया। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, अब फिल्म के अगस्त या सितंबर में रिलीज करने की संभावना है। तारीख तय की जा रही है और इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा। एक सोर्स के हवाले से पोर्टल ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है, इसीलिए मई में रणबीर-आलिया-विक्की ने अपनी डेट्स भी दे दी हैं। जिससे मूवी को पूरा किया जा सकेगा।

'लव एंड वॉर' पोस्टपोन तो 'रामायणम्' की टीम निराश

रिपोर्ट में ये भी जानकारी है कि रणबीर कपूर ने संजय लीला भसाली से कहा है कि वह 'लव एंड वॉर' को जून, 2026 में रिलीज करें लेकिन ये संभव नहीं हो पाया। सोर्स के मुताबिक, डायरेक्टर इसे अगस्त या सितंबर में बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे 'रामायणम्' की टीम निराश हो गई है क्योंकि वह यही उम्मीद कर रहे थे कि 'लव एंड वॉर' और 'रामायणम्' में 6 महीने का अंतर हो। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब शूटिंग में देरी होने के कारण भंसाली की फिल्म का बजट भी बढ़ गया है। इसका फर्स्ट लुक जनवरी, 2026 में आने की प्लानिंग है। हालांकि इस बारे में ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है।

'रामायणम्' में कौन-कौन?

बता दें कि नितेश तिवारी की 'रामायणम्' दो पार्ट्स में 2026 और 2027 की दिवाली पर रिलीज की जाएगी। इसमें राम के किरदार में रणबीर, सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के किरदार में यश और हनुमान के किरदार में सनी देओल होंगे। इनके अलावा, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिह, अरुण गोविल, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल, शीबा चड्ढा, इंदिरा कृष्णन समेत अन्य भी होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.