Select Date:

सुधीर दलवी की मदद को आगे आईं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, अस्पताल में भर्ती एक्टर के इलाज में 15 लाख की थी जरूरत

Updated on 30-10-2025 02:31 PM
'शिरडी के साईं बाबा' टीवी सीरियल के एक्टर सुधीर दलवी इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। वो सेप्सिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका इलाज चल रहा है, जिसके लिए 10-15 लाख रुपये की जरूरत है। ये जानकारी सामने आने के बाद रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया, लेकिन इसकी वजह से वो निशाने पर आ गईं। पर वो चुप नहीं बैठीं और पलटकर करारा जवाब भी दिया।

सुधीर दलवी 86 साल के हैं। वो 8 अक्टूबर 2025 से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है। यहां पर उनका सेप्सिस का इलाज चल रहा है, जो जानलेवा संक्रमण है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इलाज का खर्च पहले ही 10 लाख रुपये को पार कर चुका है और ट्रीटमेंट जारी रखने पर ये 15 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

रिद्धिमा ने की मदद

सुधीर दलवी के परिवार ने फैंस और इंडस्ट्री से मदद की गुजारिश की थी। इसके बाद रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर मदद को आगे आईं। उन्होंने इसको लेकर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'हो गया, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'

रिद्धिमा हुईं ट्रोल, दिया जवाब

हालांकि, एक यूजर ने सवाल किया कि अगर उन्होंने दान दिया है तो कॉमेंट क्यों किया। उसने लिखा, 'अगर आपने मदद की है तो आपने यहां इसका जिक्र क्यों किया... फुटेज चाहिए?' ट्रोल होने के बाद रिद्धिमा ने करारा जवाब दिया और लिखा, 'लाइफ में सबकुछ दिखावे के बारे में नहीं है। किसी जरुरतमंद की मदद करना और जो भी आप कर सकते हैं, वो सबसे बड़ा आशीर्वाद है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.