ट्रेन हादसे के बाद रांची रेल मंडल ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, कई ट्रेनें रद्द, सीएम हेमंत ने जताया दुख
Updated on
03-06-2023 06:31 PM
रांचीः खड़गपुर-भद्रक रेलखंड के तहत बहानागा स्टेशन के पास शालीमार-हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे को लेकर रांची रेल मंडल की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसके तहत रांची रेलवे स्टेशन के 06512787260, 06512787070 और मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 9835921950 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हटिया स्टेशन के 06512600091 और 06512788888 हेल्पलाइन नंबर और मोबाइल नंबर 9431351063 पर संपर्क कर रेल हादसे से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हादसे के कारण दो ट्रेनें रद्द, दो का मार्ग बदला
शालिमार-हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे को लेकर कन्याकुमारी-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और चेन्नई से खुलने वाली शालिमार कोरोमंडल एक्सप्रेस को आज रद्द कर दिया गया है। वहीं, पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस औऱ आनंदविहार-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
सीएम हेमंत सोरेन ने दुःख व्यक्त किया
ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा- यह भीषण घटना बहुत दुःखद और पीड़ादायक है। कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की ह्रदयविदारक घटना से मन आहत है। परमात दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोग शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को वज्रपात समान यह पीड़ा सहने की शक्ति दें।
रेल यात्रियों के परिजन चिंतित
कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे के बाद झारखंड के भी कई यात्रियों के परिजन काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। वे लगातार अपने परिचितों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे है और उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…