Select Date:

यूपी के दारोगा की दहाड़ लेकर आए हैं रणदीप हुड्डा, धमाका है ये नई वेब सीरीज!

Updated on 16-05-2023 08:28 PM
ओटीटी की दुनिया में 'जियो सिनेमा' ने अपनी धमक बढ़ाने के लिए हाल ही सब्‍स‍िक्रिप्‍शन बेस्‍ड प्रीमियम सर्विस का ऐलान किया है। इसके तहत IPL मैच से लेकर दर्शकों को 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' जैसे HBO के सुपरहिट शोज भी देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, इस प्‍लेटफॉर्म ने अब ऑरिजनल वेब सीरीज और शोज की भी नई लाइनअप तय की है। इसी कड़ी में रणदीप हुड्डा की नई वेब सीरीज 'इंस्‍पेक्‍ट अविनाश' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। कहानी 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश की है, जहां अविनाश मिश्रा नाम के दारोगा की दहाड़ से माफिया की हालत पस्‍त है।

Inspector Avinash Web Series: रणदीप हुड्डा ने पिछले दिनों 'CAT' से नेटफ्ल‍िक्‍स पर वेब सीरीज की दुनिया में डेब्‍यू किया था। अब वह एक बार‍ फिर एक्‍शन अवतार में नजर आने वाले हैं। नीरज पाठक के डायरेक्‍शन में बनी 'इंस्‍पेक्‍टर अविनाश' एक सच्‍ची घटनाओं पर आधारित है। यह यूपी पुलिस के अफसर अविनाश मिश्रा की कहानी है, जो 1990 के दशक में अपने कारनामों के लिए खासे मशहूर थे। अविनाश ने उस दौर में हथियार माफिया को चुनौती दी थी। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अविनाश से अपराध‍ियों में खौफ का माहौल था। ट्रेलर में एक जगह Randeep Hooda कहते हैं, 'मैं शिव भक्त हूं और मेरा मानना है कि किस्मत बहादुरों का साथ देती है। जय महादेव!'

'क्‍या लगता है आपको, हम हीरो हैं या विलन?'

मेकर्स ने जो करीब 1 मिनट का ट्रेलर रिलीज किया है, उसमें ढेर सारा एक्‍शन है। अविनाश मिश्रा की गुंडों से मुठभेड़ है। ट्रेलर के आख‍िर में एक जगह इंस्‍पेक्‍टर अविनाश कैमरे की तरफ देखता है और पूछता है, 'क्‍या लगता है आपको.. हम हीरो हैं या विलन?'

18 मई को रिलीज होगी 'इंस्‍पेक्‍टर अविनाश', सीरीज में शालीन भनोट भी

When and Where to watch Inspector Avinash: रणदीप हुड्डा के साथ इस वेब सीरीज में उर्वशी रौतेला, अमित स्‍याल, अभ‍िमन्‍यु सिंह, शालीन भनोट, फ्रेडी दारूवाला, राहुल मित्रा और अध्‍ययन सुमन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सीरीज की कहानी भी नीरज पाठक ने ही लिखी है। यह सीरीज 18 मई को जियो स‍िनेमा पर स्‍ट्रीम की जाएगी। फिलहाल इसके ऊपर कोई सब्‍सक्रिप्‍शन नहीं है। यानी यह सीरीज ओटीटी प्‍लेटफॉर्म के ऐप पर मुफ्त में देख सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.