Select Date:

रणवीर ने अपने खराब व्यवहार पर एक साल बाद जर्नलिस्ट से मांगी थी माफी, दीपिका कर रही थीं कवर

Updated on 26-12-2025 01:36 PM
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सातवें आसमान पर हैं। एक्टर की ये फिल्म 1000 करोड़ रुपये कमाई के बिल्कुल करीब है। रणवीर ने जहां अपने करियर में तारीफें पाई हैं वहीं कई जगह उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। हाल ही में एक एक अनुभवी पत्रकार ने अपने हालिया इंटरव्यू में रणवीर के बुरे व्यवहार पर बात की, जिसे दीपिका पादुकोण ने कवर करने की कोशिश की थी।

जर्नलिस्ट ने बताया कि उन्हें रणवीर सिंह के साथ चल रहे इंटरव्यू बीच में ही रोकना पड़ा था क्योंकि उनका व्यवहार उनके साथ ठीक नहीं था। उन्होंने बताया कि उस इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण भी मौजूद थीं । उन्होंने बताया कि तब दीपिका ने रणवीर सिंह के व्यवहार को संभालने की कोशिश की, लेकिन रणवीर का मूड इतना खराब था कि इंटरव्यू को रोकना पड़ा।

कहा- मैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का इंटरव्यू लेने गई थी

जर्नलिस्ट भावना सोमाया ने 'वुमन्स सोशल कॉर्नर' के यूट्यूब चैनल पर ये किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया, 'मैं बाजीराव मस्तानी के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का इंटरव्यू लेने गई थी और किसी वजह से उस दिन एक्टर अच्छे मूड में नहीं थे और उनका व्यवहार मेरे साथ ठीक नहीं था। दीपिका को ये समझ आ गया था और वो कवर करने की कोशिश कर रही थीं। मैं भी उन्हें यह सोचकर समझाने की कोशिश कर रही थीं कि मैं उनसे बड़ी हूं, मुझे उनका यह व्यवहार माफ कर देना चाहिए लेकिन फिर भी उनका मूड खराब था।'

'लेकिन आज जो कुछ भी हुआ है, मैं उसे आपके खिलाफ इस्तेमाल नहीं करूंगी'

भावना ने इस बातचीत में रणवीर को लेकर और चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी टीम को सामान पैक करने का निर्देश दिया और उनसे कहा कि वो इंटरव्यू नहीं देंगे लेकिन बाद में उनकी रणवीर से कुछ बातचीत हुई। उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे कहा कि मेरा करियर आपकी उम्र से कहीं अधिक है। मैंने कई सुपरस्टार्स को उभरते और गायब होते देखा है, मैंने उन्हें गिरते और फिर उठते देखा है, ये सब ठीक है। लेकिन आज जो कुछ भी हुआ है, मैं उसे आपके खिलाफ इस्तेमाल नहीं करूंगी, बल्कि कल जब आपकी फिल्म रिलीज होगी तब करूंगी। यह मत सोचिए कि आज हमारी कहासुनी हुई तो मैं आपकी फिल्म की आलोचना करूंगी। अगर आपने अच्छा काम किया है, तो आपको उसका क्रेडिट मिलेगा, लेकिन अगर आपने अच्छा काम नहीं किया है तो मैं इस बारे में नहीं सोचूंगी कि आप इसे कैसे लेंगे। मैं वही लिखूंगी जो मुझे महसूस होगा।'

उन्होंने रणवीर से बात करना बंद कर दिया था

इसके बाद जर्नलिस्ट ने उनकी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी इस फिल्म को देखने के बाद रणवीर की एक्टिंग की तारीफ की थी क्योंकि उन्होंने वास्तव में अच्छा काम किया था। हालांकि, रणवीर के साथ हुई उस घटना के बाद से उन्होंने रणवीर से बात करना बंद कर दिया था।

रणवीर ने कहा- अब इसे भूल जाइए

जर्नलिस्ट ने कहा, 'उसके बाद जब भी मैं रणवीर सिंह को देखती तो उनकी आंखों में आंखें डालकर बात नहीं करती। फिर एक दिन उनसे मुलाकात हुई, उन्होंने कहा- मैडम, एक साल बीत गया है, अब इसे भूल जाइए। मैंने कहा- ठीक है, मैं भूल जाऊंगी।'

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का तहलका जारी

बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने क्रिसमस पर 21वें दिन 26 करोड़ रुपये की बम्पर कमाई की है। इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 980 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं 'धुरंधर 2' का सीक्वल 19 मार्च को रिलीज हो रहा है जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 'धुरंधर' जहां केवल हिन्दी में रिलीज हुई है वहीं इस फिल्म का सीक्वल पैन इंडिया रिलीज होगी जो हिन्दी छोड़कर तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.