गुजरात के गिरनार जंगल में मिली दुर्लभ प्रजाति की मकड़ी
Updated on
13-02-2022 06:41 PM
-प्रसिद्ध संत नरसिंह मेहता के नाम से जानी जाएगी
जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ में एक लुप्तप्राय अत्यंत दुर्लभ प्रजाति की मकड़ी मिली है। यह मकड़ी राज्य के गिरनार वन्य जीव अभ्यारण्य से खोजी गई है। मकड़ी का नाम 15वीं सदी के विख्यात संत कवि नरसिंह मेहता के नाम पर नरसिंह मेहता रखा गया है। मकड़ी की खोज भक्त कवि नरसिंह मेहता यूनिवर्सिटी की एक पीएचडी की छात्रा ने की है। मकड़ी की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. जतिन रावल ने कहा कि मकड़ियों की विश्व सूची में एक और अतिरिक्त नाम जुड़ गया जहां वर्तमान में मकड़ियों की लगभग 49,000 प्रजातियां मौजूद हैं। आपको बता दें कि संत कवि नरसिंह मेहता अपनी प्रसिद्ध कविता ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ के लिए जाने जाते हैं। इस कविता को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी गाया करते थे और इसी के माध्यम से उन्होंने दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाया। नरसिंह मेहता जूनागढ़ के रहने वाले थे। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने कहा कि यही वजह थी कि मकड़ी का नाम संत कवि के नाम पर रखा गया।
2017 में प्रकाशित शोध पत्र में कहा गया है ‘स्पाइडर्स ऑफ गुजरात: ए प्रिलिमिनरी चेकलिस्ट’ अब तक 169 प्रजातियों के तहत 415 तरह की मकड़ी की प्रजातियां मिल चुकी हैं जिसमें गुजरात से मकड़ियों के कुल 40 परिवारों की जानकारी सामने आई है। इनमें से कुल 39 ऐसे प्रजातियां है जो गुजरात के लिए स्थानीय है। इसका साफ तौर पर यह मतलब है कि ये प्रजातियां सिर्फ गुजरात में ही पाई जाती हैं। इसके अलावा जबकि 150 प्रजातियां भारत में और 26 दक्षिण एशिया में पाई जाती हैं। मकड़ी आर्थ्रोपोडा संघ का कीड़ा है। इसका शरीर दो भागों में बंटा होता है जिसमें एक भाग शिरोवक्ष और दूसरा भाग उदर कहलाता है। मकड़ियों की लगभग 49000 प्रजातियों की पहचान हो चुकी है। इनके पेट में एक थैली होती जिसमें एक चिपचिपा पदार्थ मौजूदा रहा है। मकड़ियां इसी पदार्थ से जाल बुनती हैं।
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…