Select Date:

बांग्लादेश के खिलाफ 3 विकेट चटकाकर राशिद खान ने किया कमाल, T20I क्रिकेट में हासिल की ये उपलब्धि

Updated on 31-08-2022 05:37 PM

नई दिल्ली
 
एशिया कप 2022 के पहले मैच में राशिद खान के विकेट का कॉलम खाली था, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नए माइलस्टोन पर पहुंच गए। राशिद खान अब T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वो दिन दूर नहीं है, जब वे पहले स्थान पर भी पहुंचेंगे।

दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में राशिद खान ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ उनके टी20 इंटरनेशनल विकेटों की संख्या 115 हो गई और वे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी से आगे निकल गए। इस लिस्ट में अब उनसे आगे सिर्फ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं, जिन्होंने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अब तक 122 विकेट चटकाए हैं।

हैरान करने वाली बात ये है कि राशिद खान अभी तक महज 68 मैच खेले हैं और शाकिब 100 मैचों के बाद ये उपलब्धि अपने नाम कर पाए हैं। वहीं, टिम साउथी ने 95 मैचों में ये कारनामा कर दिखाया है। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी इस लिस्ट में हैं, जो 100 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 84 मैचों में 107 T20I विकेट अपने नाम किए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.