नमाज पढ़ने निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे राशिद खान, सहरी पार्टी में हार्दिक पांड्या भी हुए शामिल
Updated on
05-04-2023 09:27 PM
नई दिल्ली: रमजान का मुबारक महीना चल रहा है, और मुस्लिम समुदाय के लोग इस पाक महीने में अल्लाह की जमकर इबादत करते हैं और अपने सारे गुनाहों को माफ करवाने की कोशिश करते हैं। वहीं अफगानिस्तान के स्टार प्लेयर राशिद खान रमजान में आईपीएल खेलने के लिए भारत आए हुए हैं। लेकिन वह इस दौरान भी अल्लाह को याद करना नहीं भूल रहे।
बता दें कि राशिद खान आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। गुजरात का बीते मंगलवार को आईपीएल में दिल्ली से सामना था। मैच का आयोजन भी दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा था। इस मैच में राशिद खान एक बार फिर चमके। उन्होंने टाइटंस के लिए 3 अहम विकेट झटके। वहीं गुजरात यह मुकाबला भी 6 विकेट से जीत गई।
यह मैच जीतने के बाद राशिद ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपने हमवतन खिलाड़ी नूर अहमद के साथ सहरी करते हुए करते नजर आ रहे हैं। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या भी इस सहरी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने राशिद और नूर के साथ बैठकर सहरी का मजा लिया। सोशल मीडिया पर राशिद की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
इसके बाद राशिद खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें वह फजर की नमाज अदा करने के लिए निजामुद्दीन औलिया की दरगाह गए हुए हैं। इसके अलावा राशिद खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और वह आए दिन अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। वहीं खान के अगर आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में खेले गए 94 मैचों में 117 विकेट अपने नाम किए हैं। बहरहाल, गुजरात का अगला मुकाबला आईपीएल 2023 में 9 अप्रैल को अहमदबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाला है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…