राशिद खान का फैन बॉय मोमेंट, विराट कोहली से जर्सी पर लिया ऑटोग्राफ
Updated on
22-05-2023 10:01 PM
बैंगलोर: विराट कोहली और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का खिताबी सपना गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के साथ ही खत्म हो गया। मैच में हार के गम में डूबी बैंगलोर टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली निराशा के बावजूद अपने चाहने वालों का ध्यान रखते हैं। मैच के बाद जब राशिद खान उनके पास पहुंचे तो उन्होंने बाहें खोलकर विपक्षी टीम के स्टार लेग स्पिनर का स्वागत किया।
विराट कोहली ने राशिद खान को जर्सी पर ऑटोग्राफ दिया। वे कुछ देर तक बात भी करते नजर आए। बता दें कि विराट कोहली (101* रन, 61 गेंद, फोर 13, सिक्स 1) ने लगातार अपना दूसरा शतक लगाकर बैंगलोर को मुश्किल से उबारा और 197 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाकर उम्मीद जगाई। लेकिन, उनकी इस मेहनत पर टाइटंस के ओपनर शुभमान गिल (104*) ने भी लगातार दूसरा शतक लगाकर पानी फेर दिया।
पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद गिल और इम्पैक्ट प्लेयर विजय शंकर (53 रन, 35 गेंद) ने दूसरे विकेट के लिए हुई 123 रन की साझेदारी कर गुजरात को मैच में वापसी कराई। फिर गिल ने अंत तक डटे रहकर पांच गेंद शेष रहते टीम को जीत दिलाई। बैंगलोर की हार से मुंबई को प्लेऑफ में आसानी से जीत मिल गई।
खूब लड़े विराट बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडिम में बारिश के चलते लगभग एक घंटे की देरी से शुरू हुए मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा। बैंगलोर ने पावरप्ले में बगैर नुकसान के 62 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की। लेकिन, इसके बाद अगले तीन ओवर में लगे तीन झटके से उसकी पारी लड़खड़ा गई। लगातार गिर रहे विकेट के बीच 'किंग कोहली' डटे रहे और छठे विकेट के लिए अनुज रावत के साथ 64 रन की नॉट आउट साझेदारी कर टीम को मुश्किल से उबार लिया। जवाब में बैंगलोर के लिए जो काम विराट ने किया वही काम टाइटंस के लिए गिल ने कर दिखाया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…