रेलिगेयर की प्रमुख रश्मि सलूजा ने ऐसा क्या किया एयर इंडिया की फ्लाइट से उतार दी गईं
Updated on
08-03-2024 01:21 PM
नई दिल्ली: रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की अध्यक्ष रश्मि सलूजा को हाल में फ्लाइट से उतार दिया गया। यह फ्लाइट लंदन जा रही थी। रश्मि फ्लाइट की 'बिजनेस श्रेणी' में सफर कर रही थीं। चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में पांच मार्च को दिल्ली हवाई अड्डे पर उन्हें उतार दिया गया था। सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना उड़ान संख्या एआई 161 पर उड़ान भरने के लिए निर्धारित पुशबैक से पहले हुई। उड़ान के कप्तान की सलाह के बाद सलूजा को विमान से उतार दिया गया।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बिजनेस क्लास में यात्रा कर रही एक यात्री को निर्धारित पुशबैक से पहले चालक दल के सदस्यों के साथ कुछ बहस के बाद कैप्टन की सलाह पर विमान से उतार दिया गया। हालांकि, एयर इंडिया ने घटना में शामिल यात्री का नाम नहीं बताया, लेकिन एक जानकार सूत्र ने बताया कि यह यात्री रश्मि सलूजा थीं। एक अन्य सूत्र ने कहा कि यात्री ने चालक दल के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
देरी से रवाना हुई फ्लाइट
रश्मि सलूजा से जुड़ी घटना पर टिप्पणी मांगने के लिए रेलिगेयर इंटरप्राइजेज को कुछ सवाल भेजे गए, लेकिन उसका उत्तर तत्काल नहीं मिला है । एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘विमान से (यात्री को) उतारने के बाद उड़ान संख्या एआई 161 लगभग एक घंटे की देरी के बाद रवाना हुई। जिस यात्री को उतारा गया वह कुछ अनिवार्य कारणों से यात्रा कर रही थीं और लिखित आश्वासन के बाद अगली उड़ान से उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया।’
चल रहा है कॉर्पोरेट विवाद
रेलिगेयर इंटरप्राइजेज और डाबर समूह के प्रवर्तकों के बीच रेलिगेयर इंटरप्राइजेज में नियंत्रण हिस्सेदारी को लेकर कॉर्पोरेट विवाद है। डाबर समूह के प्रवर्तकों ने रश्मि सलूजा और रेलिगेयर इंटरप्राइजेज के खिलाफ कॉर्पोरेट प्रशासन में खामियों के कुछ आरोप भी लगाए हैं। दोनों ने इन आरोपों का दोनों ने खंडन किया है । विमानन नियामक डीजीसीए की जानकारी के अनुसार, जनवरी में एयर इंडिया की ओर से 894 यात्रियों को उड़ान भरने से वंचित रखा गया और एयरलाइन की सुविधा/मुआवजे पर लगभग 98 लाख रुपये खर्च किए गए।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…