मिशन मजनू का प्रमोशन करते दिखे रश्मिका-सिद्धार्थ:स्टेज पर किया डांस, प्रमोशनल इवेंट में दिखी दोनों की गजब बॉन्डिंग
Updated on
27-12-2022 06:34 PM
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मिशन मजनू' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले दोनों स्टार्स फिल्म का जोरदार प्रमोशन कर रहे है। अब हालही में मुंबई में फिल्म का एक प्रमोशनल इवेंट रखा गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रश्मिका और सिद्धार्थ स्टेज पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही ऑफ स्क्रीन भी दोनों की केमिस्ट्री कमाल दिख रही है। लुक की बात करें तो इवेंट में सिद्धार्थ ने काफी फंकी लुक कैरी किया था, एक्टर प्रिंटेड ब्लू शर्ट में नजर आएं, वहीं रश्मिका लाइट शेड एथनिक शरारा आउटफिट में काफी खूबसूरत दिखीं। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे है। बता दें, फिल्म मिशन मजनू अगले महीने 19 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…