रतन टाटा ने बचा ली 115 कर्मचारियों की नौकरी, यूं हीं नहीं उठती भारत रत्न देने की मांग
Updated on
02-07-2024 02:24 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप (Tata Group) के चेयरमैन एमिरेटस रतन टाटा (Ratan Tata) ने एक बार फिर दरियादिली की मिसाल पेश की है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सांइसेज (TISS) ने मुंबई, तुलजापुर, हैदराबाद और गुवाहाटी में 115 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। इनमें 55 फैकल्टी मेंबर्स और 60 नॉन टीचिंग स्टाफ शामिल था। 28 जून को उन्हें नोटिस थमाकर बताया गया कि 30 जून, 2024 के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन रतन टाटा की अगुवाई वाले टाटा एजुकेशन ट्रस्ट (TET) ने इंस्टीट्यूट को ग्रांट बढ़ाने का भरोसा दिया है। इसके बाद संस्थान ने कर्मचारियों का टर्मिनेशन वापस ले लिया है। यह पहला मौका नहीं है जब रतन टाटा ने कर्मचारियों के प्रति दरियादिली दिखाई है।
कोरोना काल में जब कंपनियां बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही थीं तो रतन टाटा ने इसका जमकर विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि कोरोना के मुश्किल दौर में लोगों के प्रति कंपनियों की जिम्मेदारी बनती है। जिन्होंने आपके लिए काम किया, आपने उन्हें ही छोड़ दिया। उद्यमियों और कंपनियों के लिए लंबे समय तक काम करने और अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। महामारी के दौर में आप अपने कर्मचारियों के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं, क्या यही आपकी नैतिकता है?’ टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं करने वाली है।
भारत रत्न देने की मांग
रतन टाटा देश के एकमात्र उद्योगपति हैं जिन्हें कई बार देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग हो चुकी है। साल 2022 की शुरुआत में उन्हें भारत रत्न देने की मांग को लेकर ट्विटर पर #BharatRatnaForRatanTata हैशटैग के साथ एक अभियान चलाया गया था। हालांकि तब रतन टाटा ने लोगों से इस कैंपेन को बंद करने की मांग करते हुए कहा था कि वह एक भारतीय होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं। रतन टाटा को साल 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। देश में अब तक केवल एक ही उद्योगपति जेआरडी टाटा को भारत रत्न दिया गया है। 28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा साल 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। इस दौरान उन्होंने टाटा ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचाया। रतन टाटा सिर्फ एक अच्छे उद्योगपति ही नहीं हैं, वे एक अच्छे इंसान भी हैं। वह अपने साथ काम करने वाले लोगों का काफी ख्याल रखते हैं। उनकी पहचान ऐसे शख्स के रूप में है जो हमेशा अपने कर्मचारियों के साथ खड़ा रहता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उस कर्मचारी की कंपनी में क्या रैंक है। रतन टाटा एक बार कर्मचारी की जान बचाने के लिए खुद विमान उड़ाने को तैयार हो गए थे। यह वाकया अगस्त 2004 का है। पुणे में टाटा मोटर्स के एमडी प्रकाश एम तेलंग की तबीयत अचानक खराब हो गई और डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत मुंबई ले जाने की सलाह दी।
ट्रेंड पायलट
रविवार का दिन था और डॉक्टर एयर एंबुलेंस का जुगाड़ नहीं कर पा रहे थे। जब इस बारे में रतन टाटा को बताया गया तो वह कंपनी का प्लेन उड़ाने के लिए तैयार हो गए। टाटा के पास पायलट का लाइसेंस है। लेकिन इस बीच एयर एंबुलेंस का प्रबंध हो गया और प्रकाश को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका सफल इलाज हुआ। प्रकाश करीब 50 साल तक टाटा मोटर्स में रहने के बाद 2012 में रिटायर हुए। रतन टाटा एक ट्रेंड पायलट हैं और उनके पास विमान उड़ाने का लाइसेंस है। उनके पास एक दसॉ फाल्कन 2000 प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जाती है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…