Select Date:

फर्स्टक्राई में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेंगे रतन टाटा IPO लाने की तैयारी में कंपनी, SEBI के पास फाइल किए ड्राफ्ट पेपर्स

Updated on 29-12-2023 02:05 PM

ऑनलाइन रिटेलर फर्स्टक्राई की पेरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है। ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार, फ्रेश इश्यू ऑफ शेयर्स के तहत ब्रेनबीज सॉल्यूशंस 218 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,816 करोड़ रुपए के नए शेयर्स बेचेगी।

वहीं टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा और फर्स्टक्राई के को-फाउंडर-CEO सुपम माहेश्वरी सहित मौजूदा निवेशक 54.4 मिलियन यानी 5.44 करोड़ इक्विटी शेयर्स ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत बेचेंगे। हिस्सेदारी बेचने वाले निवेशकों में टाटा और माहेश्वरी के अलावा सॉफ्टबैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) समेत अन्य शामिल है।

फर्स्टक्राई में सॉफ्टबैंक की 25.5% हिस्सेदारी
फर्स्टक्राई के सबसे बड़े शेयरहोल्डर सॉफ्टबैंक के पास फर्म में 25.5% हिस्सेदारी है। वहीं M&M के पास 10.98% स्टेक्स हैं। IPO के जरिए सॉफ्टबैंक की यूनिट SVF फ्रॉग कंपनी के 2.03 करोड़ शेयर बेचेगी। M&M भी इस इश्यू के जरिए ब्रेनबीज सॉल्यूशंस में अपनी 0.58% हिस्सेदारी या 28 लाख शेयर बेचेगी। प्रेमजी इन्वेस्ट OFS के दौरान 86 लाख शेयर बेचेगी।

फर्स्टक्राई के 77,900 शेयर्स बेचेंगे रतन टाटा
टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा और फर्स्टक्राई के को-फाउंडर-CEO सुपम महेश्वरी अपकमिंग IPO में शेयर बेचने वाले इंडिविजुअल्स में शामिल हैं। DRHP के अनुसार, रतन टाटा ने 0.02% हिस्सेदारी के लिए 66 लाख रुपए का निवेश किया था। वे अब अपने सभी 77,900 शेयर्स बेचने का प्लान बना रहे हैं। उन्होंने तब 84.72 रुपए के भाव से कंपनी के शेयर्स खरीदे थे।

फर्स्टक्राई का भारत में 936 स्टोर्स का नेटवर्क
फर्स्टक्राई ने कहा कि वह IPO से प्राप्त फंड का यूज भारत और सऊदी अरब में अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाने और मौजूदा भारतीय स्टोर्स के लीज पेमेंट्स को क्लियर करने के लिए करेगी। कंपनी का भारत में 936 स्टोर्स का नेटवर्क है, लेकिन उसने सऊदी अरब में अपने स्टोर्स की संख्या का खुलासा अब तक नहीं किया है।

रेवेन्यू दो गुना से ज्यादा बढ़कर ₹5,632.53 करोड़ हुआ
इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म टॉफलर के अनुसार, ब्रेनबीज ने 2022-23 में 486.05 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया था। हालांकि, 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए इसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दो गुना से ज्यादा बढ़कर 5,632.53 करोड़ रुपए हो गया।

न्यू बोर्न और छोटे बच्चों से जुड़े प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी ने 78.68 करोड़ रुपए का नेट लॉस दर्ज किया था और 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए ऑपरेशन से इसका रेवेन्यू 2,401.28 करोड़ रुपए रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.