Select Date:

रतन आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे... रतन टाटा के निधन पर क्या बोले उद्योग जगत के दिग्गज

Updated on 10-10-2024 12:10 PM
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 86 साल के रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। उनके निधन पर उद्योग जगत की हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि यह भारत और उद्योग जगत के लिए एक दु:खद दिन है। रतन टाटा जाना न केवल टाटा ग्रुप के लिए बल्कि हर भारतीय के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

अंबानी ने एक बयान में कहा, 'रतन टाटा के निधन से मुझे काफी दु:ख हुआ है क्योंकि मैंने एक प्यारा दोस्त खो दिया है। उनके साथ प्रत्येक बातचीत ने मुझे प्रेरित किया, ऊर्जावान बनाया और उनके चरित्र की महानता और उनके द्वारा अपनाए गए उत्कृष्ट मानवीय मूल्यों के प्रति मेरा सम्मान बढ़ाया। रतन टाटा एक दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति थे, जिन्होंने हमेशा समाज की भलाई के लिए प्रयास किया।'

अमर रहेंगे रतन टाटा


रिलायंस के चेयरमैन ने कहा, 'रतन टाटा के निधन के साथ भारत ने अपने सबसे शानदार और दयालु बेटों में से एक को खो दिया है। टाटा ने भारत को दुनिया भर में पहुंचाया और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ चीजें भारत में लाए। उन्होंने टाटा हाउस को संस्थागत रूप दिया और इसे एक अंतरराष्ट्रीय उद्यम बनाया। उन्होंने 1991 में चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से टाटा ग्रुप को 70 गुना से अधिक बढ़ाया। रिलायंस, नीता और अंबानी परिवार की ओर से मैं टाटा परिवार और पूरे टाटा ग्रुप के शोक संतप्त सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।'

टाटा ग्रुप और रिलायंस के बाद देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने एक्स पर एक ट्वीट में कहा, 'रतन टाटा के निधन से भारत ने एक दिग्गज और दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया है जिसने आधुनिक भारत के मार्ग को नए सिरे से परिभाषित किया। रतन टाटा सिर्फ एक बिजनस लीडर नहीं थे बल्कि उन्होंने ईमानदारी, करुणा और सबकी भलाई के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के साथ भारत की भावना को मूर्त रूप दिया। उनके जैसे दिग्गज अमर रहते हैं। ओम शांति।'

क्या बोले आनंद महिंद्रा


महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा कि ऐसे समय में जब भारत की इकॉनमी छलांग मारने की दहलीज पर है, हम टाटा का मार्गदर्शन और मेंटरशिप मिस करेंगे। उन्होंने कहा, मेरा दिल यह मानने को तैयार नहीं है कि टाटा नहीं रहे। भारत की इकॉनमी ऐतिहासिक छलांग लगाने की दहलीज पर है। भारत आज जिस मुकाम पर है उसमें रतन टाटा का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए ऐसे समय में उनका मार्गदर्शन हमारे लिए अमूल्य होता।

अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि रतन टाटा अपने पीछे असाधारण बिजनस और परोपकारी विरासत छोड़ गए हैं। भारत में मॉडर्न बिजनस लीडरशिप के विकास और मार्गदर्शन में उनकी अहम भूमिका रही है। उनकी चिंता हमेशा यही रहती थी कि भारत को कैसे बेहतर बनाया जाए। जाने माने उद्योगपति हर्ष गोयनका ने कहा कि रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक मूल्यों और परोपकार की मिसाल थे। उन्होंने बिजनस की दुनिया और उसके इतर एक अमिट छाप छोड़ी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.