Select Date:

हथनी के टॉर्चर को देख दहला Raveena Tandon का दिल

Updated on 06-09-2022 06:34 PM
रवीना टंडन को अक्सर जीव जंतुओं के हक के लिए आवाज उठााते हुए देखा जाता रहा है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया अकांउट पर हर दूसरी पोस्ट जानवरों, पशु-पक्षियों से संबधित होती हैं। नेचर और एनिमल लवर रवीना टंडन ने हाल ही में एक हथनी की टॉर्चर को पोस्ट कर दुख जाहिर करते हुए उसकी मदद की गुहार लगाई है।
क्या है मामला? 
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हथनी के टॉर्चर का वायरल हो रहा है ये तमिलनाडु का है जहां एक महावत को जॉयमाला नाम की हथनी को टॉर्चर करते हुए दिखाया गया है। जानकारी के मुताबिक जॉयमाला नाम की इस हथनी का असम से तमिलनाडु ले जाया गया था। किसी धार्मिक कार्यक्रम में इस हथनी का उपयोग करने को लेकर ट्रेनिंग देने के नाम पर क्रूर यातनाएं दी जा रही थीं। टॉर्चर से पी़ड़ित जॉयमाला की चीखों की आवाज भी सुनी जा सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस  को लेकर से जानकारी सामने आई है कि टॉर्चर करने के लिए इस जानवर के 2 पैरों को 16-16 घंटें जंजीरों से से बांधा गया था और कई तरह की दर्दनाक यातनाएं दी जा रही थीं। ये जानकारी PETA ने ट्वीट कर शेयर भी की।
 रवीना ने रेसक्यू के लिए उठाई आवाज
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस  को जब एक्ट्रेस रवीना टंडन ने देखा तो उनसे जॉयमाला की ये हालत देखी नहीं गई और उन्होंने इस  को पोस्ट कर उसे रेसक्यू करने की गुहार लगाई। रवीना टंडन ने ट्वीट में लिखा, ‘प्लीज हाथी जयमाल्यता (जिसे जॉयमाला भी कहा जाता है) को एक रेसक्यू केंद्र में भेजें, जहां उसे एक्सपर्ट से देखभाल मिल सके, बिना जंजीरों के रह सके और बाकी हाथियों की कंपनी में रह सके। उसे अपने जख्मों से उबरने के लिए मदद की ज़रूरत है।’ ऐसा पहली बार नहीं जब एनिमल लवर रवीना ने किसी जानवार के लिए इस तरह की जानकारी शेयर की है। उनका ट्विटर अकांउट पर किए गए पोस्ट को देखकर ये अंदाजा लगया जा सकता है कि एनिमल राइट्स के लिए वह पूरी तरह से एक्टिव रहती हैं।
 अर्जुन रापमाल भी आए आगे 
ना सिर्फ रवीना टंडन बल्कि अर्जुन रामपाल ने भी इस पर दुख जाहिर करते हुए जल्द से जल्द हथनी जॉयमाला की मदद करने की बात लिखी है अर्जुन रामपाल ने ट्वीट में लिखा, 
तुरंत कार्रवाई की जरूरत है। इस बेचारी हथनी का रोना सुनकर इसका अंदाजा लगया जा सकता है। प्लीज जॉयमाला को एक रेसक्यू केंद्र में भेजें, जहां उसे एक्सपर्ट से देखभाल मिल सके, बिना जंजीरों के रह सके और बाकी हाथियों की कंपनी में रह सके।’ अर्जुन के इस ट्वीट को कई लोगों ने रिट्वीट कर इस मामले पर ध्यान देने की गुजारिश की है। शायद लोगों के इन्ही कमेंट्स और पोस्ट्स की वजह से ये मामला पेटा जैसी संस्थाओं की नजर में है और वे इसके खिलाफ पुख्ता कदम भी उठा रहे हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.