रवि बिश्नोई ने किया कमाल, आईसीसी टी20 रैंकिंग में बने नंबर एक गेंदबाज
Updated on
07-12-2023 01:52 PM
दुबई: भारत के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत पांच पायदान की छलांग लगाकर आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गए हैं। बिश्नोई ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज में पांच मैच में नौ विकेट झटके थे। 23 साल के बिश्नोई के 699 रेटिंग अंक हैं, उन्होंने इस तरह पांच पायदान के फायदे से अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (692 अंक) को शीर्ष से हटा दिया।
श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसारंगा और इंग्लैंड के आदिल राशिद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं और दोनों के 679 अंक हैं। श्रीलंका के महीश तीक्षणा (677 अंक) शीर्ष पांच गेंदबाजों में शामिल हैं। बिश्नोई खेल के इस छोटे प्रारूप में शीर्ष 10 में काबिज एकमात्र गेंदबाज हैं जबकि अक्षर पटेल नौ पायदान की छलांग से 18वें स्थान पर पहुंच गए।
भारत को टी20 इंटरनेशनल सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर 4-1 से जीत दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि ओपनिंग बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ एक पायदान खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गए। हार्दिक पंड्या ने आल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में तीसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि वह चोट के कारण आस्ट्रेलिय के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे।
टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं 21 टी20
रवि बिश्नोई भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से 34 विकेट झटके हैं जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सिर्फ 16 रन देकर 4 विकेट लेने का है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…