Select Date:

'जिसने जेल भेजवाया उसके पोते की शादी करा रहे', रविशंकर का लालू-नीतीश पर तंज

Updated on 27-06-2023 07:23 PM
भागलपुर: विपक्षी एकजुटता का काउंटर करने के लिए बिहार बीजेपी के नेता जिला मुख्यालयों का दौरा कर रहे हैं। बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और शाहनवाज हुसैन भागलपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र लोकलाज से चलता है। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने लोकलाज और सम्मान को छोड़ा दिया है। ऐसे में इन दोनों को खुद को जेपी का सिपाही कहना बंद कर देना चाहिए।

लालू-नीतीश पर तंज

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जेपी आंदोलन के दौरान नीतीश कुमार और लालू यादव जेल गए थे। जिसके बाद लालू प्रसाद ने अपनी बेटी का नाम मीसा रखा। कुर्सी के लिए इंदिरा गांधी की तानाशाही का विरोध करने वाले कांग्रेस से हाथ मिला लिए हैं। उनके पोते राहुल गांधी की शादी कराने में जुटे हैं।

बिना दूल्हे की बारात


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पटना में पिछले दिनों कई पार्टियां विलाप करती दिखी थीं। इस दौरान वो किसी एक को अपना नेता नहीं चुन पाए। नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभाल पा रहा है, वे देश क्या चला पाएंगे? बिहार में बिना दूल्हे की बारात निकालनी पड़ी। दो दिन बाद ही इन पार्टियों के अलग-अलग बयान आने लगे।

'चाहे कितनी तीन-पांच कर लें'


रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर उंगली उठाने वाली पार्टी और मुस्लिम लीग को राष्ट्रवादी बताने वालों को जनता भी देख रही है। लालू-नीतीश चाहे कितनी भी तीन-पांच कर लें, प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। देश को ईमानदार नेता चाहिए। सुशासन बाबू को बिहार में पहले सुशासन लाना चाहिए, तब उनको आगे की सोचना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.