राहुल द्रविड़ को आराम दिए जाने पर रवि शास्त्री ने उठाए थे सवाल, अब अश्विन ने दिखाया पूर्व कोच को आईना
Updated on
20-11-2022 04:05 PM
नई दिल्ली: भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है जो न्यूजीलैंड दौरे पर मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को आराम दिए जाने पर सवाल उठा रहे हैं। अश्विन ने कहा कि टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए इतना काम करने के बाद सहयोगी स्टाफ को भी ब्रेक की जरूरत थी। द्रविड़ से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच रह चुके रवि शास्त्री ने कुछ दिन पहले सवाल उठाया था कि भारतीय कोच को ब्रेक की जरूरत क्यों है जबकि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान दो-तीन महीने का ब्रेक मिल जाता है। अश्विन ने कहा कि कोचिंग स्टाफ भी शारीरिक और मानसिक रूप से थक जाता है।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को द्रविड़ की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी दी गई है।
अश्विन ने अपने ‘यू ट्यूब’ चैनल पर कहा, 'मैं बताऊंगा कि लक्ष्मण वहां पूरी तरह से अलग टीम के साथ गए हैं क्योंकि इसे भी अलग तरह से स्पष्ट किया जा सकता है। राहुल द्रविड़ और उनकी टीम ने टी20 विश्व कप से पहले योजना बनाने से लेकर काफी व्यापक काम किया है। मैंने उन्हें करीब से देखा है तो मैं यह कह रहा हूं।'
उन्होंने कहा, 'उनके पास प्रत्येक वेन्यू और प्रत्येक प्रतिद्वंद्वी के लिए विशेष योजना थी। इसलिये वे मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से थक गए होंगे और हर किसी को ब्रेक की जरूरत है।' अश्विन ने कहा, 'जैसे ही न्यूजीलैंड सीरीज खत्म होगी, हमें बांग्लादेश का दौरा करना है। इसलिए इस दौरे के लिये लक्ष्मण की अगुआई वाला अलग कोचिंग स्टाफ है।'
शास्त्री ने कहा था, 'मैं ब्रेक में विश्वास नहीं करता। मैं अपनी टीम और खिलाड़ियों को समझना चाहता हूं। ईमानदारी से कहूं तो आपको इतने ब्रेक की जरूरत क्यों है। आपके पास ब्रेक के लिए आईपीएल में दो-तीन महीने का समय होता है, बतौर कोच आपको आराम के लिए इतना समय काफी है।'
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…