Select Date:

विराट और गंभीर के बीच लगी आग को बुझाएंगे रवि शास्त्री, लड़ाई खत्म करने के लिए की ये खास पेशकश

Updated on 03-05-2023 07:47 PM
नई दिल्ली: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए आईपीएल के मैच बाद तीखी बहस लेकर कई पूर्व क्रिकेटर निराश हैं। यह घटना लखनऊ सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच की जब विराट कोहली और गौतम गंभीर में कहासुनी हुई है। हालांकि गंभीर से पहले विराट की बहस लखनऊ के लिए खेलने वाले नवीन उल हक से हुई थी। इसके बाद जब मैच खत्म हुआ गंभीर के साथ उनकी बात बढ़ गई।

वहीं इस घटना पर भारतीय टीम के पूर्व कोच रह चुके और आईपीएल में कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने विराट कोहली और गंभीर के बीच सुलह कराने के लिए तैयार हैं। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए शास्त्री ने कहा, 'मैं दोनों के बीच सुलह के कराने के लिए तैयार हूं। इस तरह के विवाद बंद कमरे में सुलझा लिया जाए तो वह अच्छा है।'
शास्त्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह मामला दो तीन में शांत हो जाएगा। विराट और गंभीर जब इस बारे में सोचेंगे तो उन्हें एहसास होगा कि वे दोनों स्थिति को बेहतर तरीके संभाल सकते थे। दोनों ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली से खेलते हैं। गौतम गंभीर एक चैंपियन खिलाड़ी है। उनका भारत को दो-दो विश्व कप जीतने में बड़ा योगदान रहा है। वहीं विराट की बात जाए तो वह एक आइकन और स्टार हैं।

उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि इसके बाद अब विराट और गंभीर का सामना नहीं होगा। इस लीग में इन दोनों की टीमें दोबारा खेलेगी। ऐसे में अच्छा ये रहेगा कि दोनों को एक साथ बिठाकर आपसी मतभेद को हमेशा के लिए खत्म किया जाए।'

शास्त्री ने कहा, 'इस विवाद को सुलझाने के लिए जो भी पहल करता है यह उतना ही अच्छा रहेगा। कोई नहीं चाहता है कि विवाद और बढ़े। अगर यह मामला नहीं सुलझता है तो अगली बार जब ये दोनों मिलेंगे फिर कुछ बात होगी तो मामला बढ़ेगा। ऐसे में अगर मुझे दोनों के बीच सुलह कराना पड़े तो यही सही।'

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला।

आरसीबी और लखनऊ के बीच आईपीएल 2023 का 43वां मैच इकाना स्टेडियम में खेला गया। मैच लो स्कोरिंग था। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 126 रन ही बना सकी। इसके जवाब में केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। शुरुआत काफी रही। ऐसे में आरसीबी ने मैच को 17 रन से जीत लिया क्योंकि लखनऊ 108 रन बनाकर सिमट गई।

दरअसल ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब अमित मिश्रा और नवीन उल हक बैटिंग कर रहे थे। अमित मिश्रा ने अंपायर से शिकायत की कि कोहली नवीन को बार-बार उसका रहे हैं। हालांकि कोहली ने भी नवीन पर आरोप लगाया कि वह उन्हें उल्टा सीधा बोल रहे हैं। हालांकि उस समय मैच तो खत्म हो गया लेकिन कोहली और नवीन के बीच बातचीत जारी।

इस बीच डगआउट से दोनों टीमों के खिलाड़ी और स्पोर्ट्स स्टाफ एक दूसरे से हाथ मिलाने के लिए मैदान पर आए। इसी दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बहस शुरू हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.