Select Date:

रवि शास्त्री का ICC को सुझाव:कहा- टेस्ट में दो ग्रुप बनाएं, ए ग्रुप में 6-7 टीमें हों, बी ग्रुप पर क्वालिफायर सिस्टम हो

Updated on 09-07-2024 01:46 PM

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टेस्ट क्रिकेट की गुणवता बनाए रखने के लिए टीमों की संख्या को कम कर 6-7 करने की मांग की है। शास्त्री शुक्रवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट्स के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट की गुणवता को बनाए रखने के लिए इसमें बदलाव करने की जरूरत है। गुणवता नहीं होने पर रेटिंग गिर जाती है। उन्होंने कहा कि आपके पास 12 टेस्ट मैच टीमें हैं। इसे घटाकर छह या सात कर दें और पदोन्नति और निर्वासन प्रणाली बना दें। आप दो स्तर बना सकते हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में रुचि बनाए रखने के लिए शीर्ष छह को खेलते रहने दें।

घरेलू टी-20 लीग की वजह से टेस्ट को हो रहा नुकसान
शास्त्री ने कहा कि घरेलू टी-20 लीग की संख्या में बढ़ोतरी होने की वजह से खिलाड़ी टेस्ट की तुलना में इस तरह के लीग में खेलने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

शास्त्री ने पहले कहा था कि ICC कैलेंडर में कोई द्विपक्षीय टी-20 क्रिकेट नहीं होना चाहिए और ICC को खेल के सबसे छोटे प्रारूप में केवल वर्ल्ड कप आयोजित करना चाहिए।

मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के अध्यक्ष मार्क निकोलस ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट अपने आप में एक लीग है, लेकिन खेल को लंबे समय तक खुद को बनाए रखने के लिए पैसे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी आज टी-20 क्रिकेट खेलना चाहता है। यह वह जगह है जहां अधिक प्रशंसक हैं और पैसा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.