रविचंद्रन अश्विन के आउट होने का गम नहीं सह पाई उनकी बिटिया, रो-रोकर बुरा हाल
Updated on
18-04-2023 08:58 PM
नई दिल्ली: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को जीतने में दोनों टीमों ने अपनी जान झोंख दी। लेकिन अंत में बाजी राजस्थान के रजवाड़ों ने मारी। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में पहली बार गुजरात टाइटंस को हराया। वैसे तो आरआर को यह मैच जिताने में कप्तान संजू सैमसन और शिमरन हेटमायर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने अंत में आकर जो किया वो हैरान करने वाला था।
अश्विन जब बल्लेबाजी करने आए तो टीम थोड़ा लक्ष्य का पीछा करते हुए थोड़ी मुश्किल में लग रही थी। लेकिन अन्ना ने आते ही पहले चौका मारा, फिर दूसरी गेंद पर छक्का लगा दिया। गौरतलब है कि वह तीसरी गेंद पर आउट हो गए। इसमें कोई दोराय नहीं कि ऐश तीन गेंद में अपना काम कर गए। उनकी इस छोटी सी पारी ने महफिल लूट ली। वहीं अश्विन की इस छोटी लेकिन किफायती पारी के बाद उनकी बेटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पिता के आउट होने पर रोती हुई नजर आ रही हैं।
पिता अश्विन के आउट होने पर भावुक हुई बेटी रविचंद्रन अश्विन की पत्नी पृथ्वी नारायणन ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उनकी बेटी अश्विन की लाइव बल्लेबाजी गुजरात टाइटंस के खिलाफ देख रही थी। जब अश्विन ने छक्का लगाया था तो वह जमकर अपने पिता को चीयर कर रहीं थी। लेकिन जैसे ही रविचंद्रन आउट हुए तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। उनकी रोने की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच 4 गेंद और 3 विकेट शेष रहते ही जीत लिया। सैमसन की 60 और हेटमायर की नाबाद 56 रन की पारी ने आरआर को गुजरात पर पहली जीत दर्ज करने में काफी सहायता की।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…